अजवाइन का पानी

आपने शायद अपनी दादी मां को या उनकी उम्र के लोगों को अजवाइन का पानी पीते देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि वो भला ऐसा क्यों करते थे? ऐसा वे इसके स्वाद या फिर पानी साफ करने की वजह से नहीं करते थे। बल्कि वे ऐसा इसके ढेर सारे स्वास्थ्य लाभों का वजह से करते थे। तो चलिये आपको भी बताते हैं कि किस प्रकार अजवाइन का पानी सेहत के लिये बेहद लाभदायक होता है। Images source : © Getty Images
गैस भगाए और पाचन पाचन सुधारे

अजवाइन में थाइमोल (thymol) नामक तत्व होता है, बल्कि ये अकेला ऐसा पौधा है जिसमें सबसे ज्यादा थाइमोल होता है। यह रसायन पेट से गैस्ट्रिक रिहाई जूस बाहर निकालता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करात है। यह अपच, पेट फूलना व मतली आदि को भी दूर करता है। Images source : © Getty Images
दिल को स्वस्थ रखे

अजवाइन में जो नियासिन, थाइमोल और विटामिन होते हैं, वे दिल को स्वस्थ रखते हैं। यह हृदय में रक्त के प्रवाह को बेहतर करने में मदद करता है। बस एक कप पानी में एक छोटा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें और इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पीयें। मदद करता है। Images source : © Getty Images
बदहजमी को दूर करता है

अजवाइन में मौजूद थाइमोल (thymol) नाम का रसायन प्रचुर मात्रा में होता है और यही हजम शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल बदहजमी, मतली, शिशुओं के पेट में दर्द आदि के इलाज में उपयोग किया जाता है। Images source : © Getty Images
वजन कम करे

अजवाइन न केवल पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है। इसके पानी को सोज सुबह पीने से मोटापे की समस्या से निजात मिलती है और पेट सुचारू ढ़ंग से काम करता है। Images source : © Getty Images
भाप सिर दर्द और कंजेशन को ठीक करे

अजवाइन को उबालने पर या फिर इसके पानी को पीते समय नाश के माध्यम से जाने वाली भाप से सिर दर्द ठीक होता है और कंजेशन की समस्या से भी राहत मिलती है। Images source : © Getty Images
मतली से छुटकारा दिलाता है

जैसा कि हम जानते हैं कि अजवाइन का पानी पाचन को सुधारता है, साथ ही इसकी भाप से मतली की समस्या से भी राहत मिलती है। इ सका पानी पीने से उल्टी आने की समस्या भी दूर होती है। Images source : © Getty Images
दांत दर्द से छुटकारा

अजवाइन को इसके दांत दर्द से राहत दिलाने व ओरल हैल्थ को बहाल करने के लिये भी जाना जाता है। दांत में दर्द के लिये आयुर्वेदिक डॉक्टर अजवाइन के पानी से गरारे करने की सलाह भी देते हैं। Images source : © Getty Images