एक साथ दो लोगों के लिए आकर्षण

पहली बॉलीवुड की फिल्‍म 'इश्‍क जुनून' को देखकर भले ही आप इसे नजरअंदाज कर दें, लेकिन यह सच भी है। एक साथ दो लोगों से प्‍यार होना बड़ी बात नहीं है। प्यार... दुनिया का सबसे खुबसूरत शब्द। जब होता है तो सब कुछ सुंदर और अच्छा लगने लगता है। और जब नहीं होता तो सब कुछ होकर भी दुनिया उदास और बेरंग नजर आती है। ये स्थिति प्यार होने और ना होने की है। लेकिन तब क्या होगा जब दो लोगों से एक साथ प्यार हो जाए औऱ दोनों में से आप किसी से अलग नहीं होना चाहें? इस सवाल को सुनकर आपके मन में सवाल आया होगा कि क्या दो लोगों से एक साथ प्यार होना मुमकिन है? तो इसका जवाब हां है। एक साथ दो लोगों से प्यार इन कारणों से होता है।
लव ट्राएंगल

पहले जमाने का तो नहीं पता लेकिन आज के जमाने में लव ट्राएंगल के किस्से आए दिन देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ सालों में लव ट्राएंगल की लोकप्रियता बढ़ी है। ये तब होता है जब आप अपने वर्तमान पार्टनर से खुश नहीं होते और आप प्यार व इमोशनली सपोर्ट के लिए किसी और को खोजने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आकर्षण होना लाजिमी है। जब यह होता है तो लव ट्राएंगल कहा जाता है।
जिंदगी अच्छी से नहीं चलना

जब रिश्ते और जिदंगी अच्छी तरह से नहीं चल रहे होते हें तो लोग बाहर खुशी ढूंढने लगते हैं। ऐसे में लोग बाहर कोई ऐसा रिश्ता ढूंढने लगते है जो उन्हें खुशी दे औऱ उनकी बातों को समझें। जब ऐसे लोग मिलते हैं तो अपोजिट सेक्स होने की वजह से वो दोस्ती का रिश्ता और उस दोस्त की केयरिंग प्यार में बदल जाती है और फिर आप अपने पार्टनर और दोस्त में कंफ्यूज होने लगते हैं।
एक जैसे लोग

कभी कभी दो लोगों का एक जैसा व्यक्तित्व भी प्यार की वजह बनता है। कई बार एक इंसान में दूसरे इंसान की ही छवि नजर आती है। अगर उस इंसान में किसी को अपनी पार्टनर की छवि नजर आती है तो वो उसके साथ उसी तरह कंफर्टेबल हो जाता है और ये कंफर्टेबिलिटी प्यार में बदल जाती है।
आकर्षण

ऐसा प्यार खतरनाक वाला प्यार है जिसे दूसरे शब्दों में धोखा भी कह सकते हैं। ये तब होता है जब आपको आपके पर्टनर से भी ज्यादा कोई खूबसूरत, आकर्षक और सफल इंसान मिलता है। सफल औऱ स्मार्ट पार्टनर की हसरत हर किसी की होती है। लेकिन इसके लिए अपने पार्टनर को धोखा देना सही नहीं। ऐसे में अगर आप इस आकर्षण की पीछे भागते हैं तो आप अपनी ही जिंदगी खराब कर रहे हैं।
इससे बचने का तरीका

ऐसे विचार जब आए तो सोचिए कि आपके पार्टनर को भी आपसे ज्यादा सुंदर और स्मार्ट इंसान मिल सकता है। अगर वो आपको छोड़ दे तो? क्या वो दुख आप पाना चाहते हैं? नहीं। तो फिर अपने पार्टनर को भी ये दुख ना दें।