इन 7 वजहों से लड़कों को बनानी चाहिए लड़की बेस्ट फ्रेंड
लड़के लड़कियों को बेस्ट फ्रेंड बनाने में बहुत झिझकते हैं। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम कि एक लड़के के लिए लड़की बेस्ट फ्रेंड होना कितना अच्छा होता है।

हर लड़के के दोस्त होते हैं, लेकिन हर लड़के पास कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड नहीं होती। अगर आप उन लोगों में से हैं जिनकी बेस्ट फ्रेंड एक लड़की है तो आप बहुत लकी हैं। लेकिन अगर अब तक आपकी कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड नहीं है तो आप जिंदगी का एक बहुत खूबसूरत और खास हिस्सा मिस कर रहे हैं। आइये बताते हैं कि वो कौन सी 10 कारण हैं जिनकी वजह से हर लड़के को लड़की बेस्ट फ्रेंड जरूर बनानी चाहिए।
Image Source - Getty Images

लड़के आपस में अपनी इमोशनल परेशानियों को शेयर करना पसंद नहीं करते। साथ ही, वो अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी लड़कों के अपने ग्रुप में बात करने से बचते हैं। ऐसे में उन्हें इन्सिक्योरिटी भी महसूस होती है। लेकिन, अगर आपके पास कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड है तो आप उससे अपनी सभी इमोशनल परेशानिया बेझिझक शेयर कर सकते हैं, अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं, और ऐसा करते हुए आपको किसी किस्म की इन्सिक्योरिटी भी महसूस नहीं होगी।
Image Source - Getty Images

अगर आप किसी लड़की को डेट कर रहे हैं तो गर्ल बेस्ट फ्रेंड होना आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है। लड़कियों को मालूम होता है दूसरी लड़की को क्या पसंद होगा और क्या नहीं। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए तोहफे लेने में अपनी गर्ल बेस्ट फ्रेंड से मदद ले सकते हैं, वो आपको सजेस्ट कर सकती है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे खुश कर सकते हैं, यहां तक कि, वही आपको समझाएगी कि आपकी गर्लफ्रेंड के इमोशनल अत्याचार का सामना कैसे किया जाएगा।
Image Source - Getty Images

लड़के आपस में जब बात करते हैं तो उनकी बातें ज्यादातर क्रिकेट, कार, फिल्म, जिम और एक्सरसाइज की ही होती हैं। अगर आपकी कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड तो वो आपको एक चेंज देगी। वो आपसे बिल्कुल नई चीजों के बारे में बात करेगी, जिसके बारे में आपने लड़कों से कभी बात नहीं की होगी। मसलन, वो चलते फिरते आपको आपकी स्किन को हेल्दी रखने के टिप्स दे देगी।
Image Source - Getty Images

माना जाता है शॉपिंग लड़कियों का ही शगल है। इसके साथ ही ये बात भी सच है कि लड़कों को शॉपिंग करना बहुत मुश्किल काम लगता है। कई बार तो वो बिना ट्रायल के ही कपड़े ले लेते हैं, भले ही बाद में उनकी फिटिंग कैसी भी आए। इसलिए, लड़कों को शॉपिंग के लिए अपनी बेस्ट फ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए। एक बार उन्हें साथ ले जाकर देखें, शॉपिंग करना कितना आसान हो जाता है।
Image Source - Getty Images

आप दो दिन बिना नहाएं, गंदे कॉलर वाली टीशर्ट और धूलभरे जूते पहनकर अपने किसी भी लड़के दोस्त से आसानी से मिलते हैं। लेकिन, ऐसा आप लड़की दोस्त के साथ नहीं कर सकते। लड़कियों से मिलने में कुछ तो बात होती है कि लड़के अपने आपको साफ सुथरा प्रेजेंट करते हैं। और जो ऐसा नहीं करता, उनकी लड़की फ्रेंड उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर देती है।
Image Source - Getty Images

अगर आपकी कोई लड़की बेस्ट फ्रेंड है तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप लड़कियों की इज्जत न करते हों। लड़की बेस्ट फ्रेंड होने से आप महिलाओं के मुश्किल जीवन को समझ पाते हैं। आपको न सिर्फ ये पता चलता है कि लड़कियां क्या सोचती हैं बल्कि ये भी मालूम हो जाता है कि वो ऐसा क्यों सोचती हैं।
Image Source - Getty Images

लड़की बेस्ट फ्रेंड के होने से आपकी बात करने की टोन विनम्र हो जाती है। आप मेच्योर बात करते हैं। और नामालूम कैसे आप गालियां देना और गुस्सा करना, धीरे धीरे कम कर देते हैं। एक और खास बात, लड़की बेस्ट फ्रेंड होने से आप के अंदर गजब का धैर्य भी आ जाता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।