बलगम के रंग से जानें स्वास्थ्य के बारे में ये 6 बातें
बलगम का रंग सेहत के बारे में कई जरूरी जानकारी देता है, यही कारण है कि डॉक्टर रोगी से अकसर बलगम के रंग और प्रकृति के बारे में पूछता है और जरूरत पड़ने पर बलगम की जांच भी कराता है।

बलगम के रंग का महत्व
हमारी शरीर के कई अंग स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में काफी जानकारी देते हैं। सभी अंग बेहद नायाब हैं, जैसे हमारी नाक दस हज़ार से भी ज़्यादा गंध पहचान सकती है। ठीक इसी तरह जीभ व नाखून के रंग से सेहत के बारे में काभी कुछ जाना जा सकता है। बलगम का रंग भी सेहत के बारे में कई राज़ बताता है। तो चलिये जानें कि बलगम के किस रंग से क्या संकेत मिलता है।
Images courtesy: © Getty Images

बलगम का सही मतलब
थूक मिश्रित श्लेष्मा व कुछ अन्य पदार्थ जो श्वसन नाल से मुंह के रास्ते निकाले जाते हैं, को बलगम या कफ कहा जाता है। आमतौर पर बलगम का संबन्ध रोगग्रस्त फेफड़े, स्वांस नली या ऊपरी श्वसन नाल में हवा के आने से होता है। कुछ रोगों जैसे टीबी आदि में बलगम में खून भी आ सकता है। गले या छाती में कुछ जमा हुआ जैसा महसूस होना, सांस लेने में समस्या और लगातार छीकें आना ये सारे बलगम जमा होने के लक्षण होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

साफ रंग का बलगम
साफ और पतला बलगम आपके स्वस्थ होने का संकेत देता है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिसिसिप्पी मेडिकल सेंटर में ओटोलर्यनोलोजी के प्रोफेसर स्कॉट स्ट्रिंगर के अनुसार रोज हमारे शरीर में लगभग चार कम जितना बलगम बनता है, जिसका उद्देश्य नाक की परत को नम रखकर कणों, मिट्टी, वायरस, बैक्टीरिया, और प्रदूषण से बचाव करना होता है।
Images courtesy: © Getty Images

सफेद रंग का बलगम
प्रोफेसर स्ट्रिंगर के अनुसार धुंधला सफेद बलगम सर्दी, एलर्जी, या निर्जलीकरण की शुरुआत का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब नाक के बालों की कोशिकाओं में चोट लगने से उनमें सूजन आ जाती है। इसलिए बलगम नमी खो देता है और सफेद हो जाता है।
Images courtesy: © Getty Images

पीला व हरा बलगम
प्रोफेसर स्ट्रिंगर के मुताबिक कुछ मामलों में बलगम के रंग से किसी निर्णय पर पहुंचना मुश्किल होता है। आम धारणा के विपरीत, जरूरी नहीं कि हरा बलगम जीवाणु संक्रमण का कारक और पीला बलगम वायरस का कारक हो। रंग बदलना इस बात पर निर्भर करता है कि अपकी नाक में कितना बलगम है और नाक में कितना सूजन मौजूद है। लेकि ये दोनो ही रंग ये जरूर साबित करते हैं कि आप बीमार हैं और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली लड़ने की कोशिश कर रही है।
Images courtesy: © Getty Images

गोल्ड और बहुत चिपचिपा
पीले रंग का गहरा शेड वाला, कुछ पीनट बटर जैसी स्थिरता वाला बलगम फंगल साइनसाइटिस की और इशारा करता है (नाक में फंसे मोल्ड स्पोर्स के कारण होने वाला संक्रमण का एक प्रकार)।
Images courtesy: © Getty Images

लाल या गुलाबी
प्रोफेसर स्ट्रिंगर बताते हैं कि बलगम का ये रंग बताता है कि टूटी हुई रक्त वाहिकाओं से खून रिस रहा है, जो नाक के अंदर की सतह के बहुत करीब होती हैं। जब आप ज़ोर से नाक बाहर निकालते हैं या फिर नाक की सतह काफी सूखी होती है तो वे टूट सकती हैं।
Images courtesy: © Getty Images

काला
बेहद काला बलगम का मतलब होता है कि आपने काफी प्रदूषक या धूआं सांस के ज़रिये भीतर लिया है। लेकिन यह क्रोनिक साइनस संक्रमण या कवक का संकेत भी हो सकता है। प्रोफेसर स्ट्रिंगर के अनुसार, कवक मृत ऊतकों में रहना पसंद करती है, तो बलगम के जम जाने पर यह कवक के लिये के लिए सही माहौल होता है।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।