सेहत का हाल बताए चेहरा

जिस तरह शरीर के बाकी अंग किसी गड़बड़ी या बीमारी का संकेत देते हैं, आपका चेहरा भी आपके स्वास्थ्‍य के बारे में बहुत कुछ बताता है। आयुर्वेद में इस विषय पर काफी शोध हुए हैं। निश्चित ही सेहत से जुड़े चेहरे के इन संकेतों को पढ़ने के बाद सेहत को समझ पाना उतना मुश्किल नहीं होगा। तो चलिये जानें कि चेहरा शरीर के बारे में क्या कुछ बताता है और इन्हें कैसे समझा जाए। Images source : © Getty Images
माथे की क्षैतिज रेखाएं

माथे पर मौजूद क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) रेखाओं को वरी लाइन्स भी कहा जाता है। यह ज्यादा तरल, शुगर या फैट के सेवन की निशानी भी हो सकती हैं। तो इनके ज्यादा उभरने पर समझ जाएं की कुछ तो गड़बड़ है। Images source : © Getty Images
आईब्रो के बीच की लाइन

आईब्रो के बीच में राइट वर्टिकल लाइन लिवर (जिगर) की कमज़ोरी की ओर संकते करती है। वहीं आईब्रो के बीच में लेफ्ट वर्टिकल लाइन से कमजोर प्लीहा का पता चलता है।Images source : © Getty Images
नाक से जानें

नाक के ऊपर गहरी क्षैतिज ग्रूव से मालूम पड़ता है कि आपको एलर्जी की समस्या जल्दी हो जाती है। यदि आपकी नाक हमेशा लाल रहती है तो इससे दिल की बीमारी या परेशानी का पता चलता है।Images source : © Getty Images
आंखों से जानें

आंखों के कोने से बाहर को आती छोटी लाइनों से नज़र की कमज़ोरी या गुर्दे की कमज़ोर का पता चलता है। आंखों के नीचे काले घेरे से किडनी में कमजोरी या शरीर में खून का सर्कुलेशन ठीक तरह से न होने का पता लगता है।Images source : © Getty Images
मुंह से जानें

मुंह के किनारों पर डीप वर्टिकल (समानांतर) रेखाएं रिप्रोडक्टिव सिस्टम की कमज़ोरी की निशानी होती है। वहीं अगर लाफ्टर लाइन ज्यादा नज़र आती है तो डायबिटीज़ या पेट की समस्या का पता लगता है।Images source : © Getty Images
होंठों से जानें

ऊपर वाले होंठ पर वर्टिकल (समानांतर) लाइन से पता चलेगा कि आप धूम्रपान करते हैं। होठों पर दाग-धब्बे आ रहे हैं तो इससे आपके कोलोन प्रॉबल्म और खराब ब्लड सर्कुलेशन का भी पता चलता है।Images source : © Getty Images
फटे होंठ

रूखे और फटे होंठो से पता चलता है कि यह समस्‍या या तो दवाइयों का सेवन करने से हुई है या फिर इंफेक्‍शन, एलर्जी या अन्‍य वजह से। यदि मुंह के बगल की त्‍वचा फटी है तो यह समस्या रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आने से हुई है। Images source : © Getty Images