महिलाओं की चाहत, पुरुषों को पता हो ये बातें
एक शांतिपूर्ण रिश्ते के लिए पुरुष और महिला दोनों को एक दूसरे को समझना बहुत आवश्यक होता है। कभी-कभी यह मुश्किल हो जाता है, लेकिन रिश्ते को मजबूती बनाने की कोशिश करनी चाहिए। तो अगर आप यह पता करने की कोशिश कर रहे है कि आपकी महिला पार्टनर क्या चाहती

यह दुनिया सच में बहुत सुंदर बन जाये, अगर पुरुष और महिलाएं पूरी तरह से एक-दूसरे को समझना शुरू कर दें। लेकिन शादीशुदा जिंदगी को दिलचस्प बनाने के लिए दोनों के बीच बेवक़ूफ़ी भरा तर्क होना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में असहमति, चर्चा और तर्क के बिना रिश्ता नीरस और उबाऊ हो जाएगा। हालांकि, तथ्य यह है कि पुरुष और महिला पूरी तरह से एक दूसरे को कभी नहीं समझ सकते हैं। लिंगों की लड़ाई अंतहीन है। लेकिन दोनों लिंगों को अपने अद्वितीय गुणों के साथ संबंध के लिए योगदान देना चाहिए। संघर्ष विराम को प्राप्त करने के लिए, दोनों को पता होना चाहिए कि उनका साथी क्या चाहता है। तो, यहां से शुरुआत के लिए हम आपको बतायेगें कि महिलाएं चाहती है कि उनके पार्टनर को इन कुछ चीजों के बारे में पता होना चाहिए। image courtesy : getty images
.

महिलाओं को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं कि वह अपने पार्टनर के मन की बात को एक मनोचिकित्सक की तरह पढ़ें। बल्कि वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर अपनी चीजों के बारे में उन्हें बताये। पुरुष चीजों को अग्रिम रूप से उन्हें बताये यह महिलाओं की चाहत होती है। image courtesy : getty images

कई बार इंसान की आंखें उसके दिल का हाल बयां करती हैं। ऐसा ही महिलाओं के साथ भी होता है। कई बार महिलाएं अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बताना चाहती, वह चाहती हैं कि उनके देखने के अंदाज आपको सब कुछ कह दें। इसलिए सभी पुरुषों को अपनी लाइफ को सरल बनाने के लिए अपनी पार्टनर की आंखों के इशारे से परिचित होना चाहिए। image courtesy : getty images

महिला काफी कुशलता के साथ एक साथ कई कामों को कर सकती हैं और इसलिए वह अपने पुरुष पार्टनर से भी ऐसे की ही उम्मीद करती है। वह चाहती हैं कि काम को धीमी गति से करो ताकी एक समय में दो काम कर सको। image courtesy : getty images

बहस के दौरान अक्सर पुरुष महिला पार्टनर को हैरान करके बहस बीच में ही छोड़ देते हैं, ऐसा करना महिलाओं को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। वह चाहती हैं कि बहस का अंत उनके विचारों से सहमत होकर ही किया जाये। image courtesy : getty images

अगर आप सोचते हैं कि डकार या अधोवायु आपकी महिला पार्टनर के आसपास होने से आपको हास्यास्पद बना सकता है, तो सावधान हो जाये। वह आपकी शारीरिक ध्वनियों को नापसंद करने के अलावा आपके इस काम के लिए बच्चों को या पालतू जानवरों को दोष देने की आदत को भी पसंद नहीं करती। image courtesy : getty images

वह दिन चले गये जब महिलाएं लगभग अपने हर काम के लिए अपने पुरुष पार्टनर पर निर्भर करती थी। आप महिलाएं कई ज्यादा स्मार्ट और मजाकिया हो गई हैं। तो आपको उनके सभी तरह के व्यवहार के बारे में पता होना चाहिए। उन्हें भी बात को कहने दें क्योंकि उनकी भी चीजों के बारे में एक राय है। image courtesy : getty images

जब वह आपसे यह सवाल पूछती है कि क्या मैं मोटी लग रही हूं? तो जल्दी से जवाब दें। जवाब सोचने के लिए ठहराव उनके लिए 'हां' हो सकता है और आप एक गहरी मुसीबत में पड़ सकते हैं। image courtesy : getty images

महिलाएं मानती हैं कि अगर उनका पुरुष पार्टनर किसी बात के जबाव को यह कहकर टाल देता हैं कि इस बारे में बाद में सोचकर बताऊंगा तो इसका मतलब न होता है। इसलिए हर पुरुष को पता होना चाहिए कि वह जवाब में आपसे क्या सुनना चाहती है और उसका जबाव फौरन दो। image courtesy : getty images

पुरुषों के अनुसार, अगर वह मार्ग में दिशाओं के बारे में पूछते हैं तो उनकी मर्दानगी कम हो जाएगी। लेकिन महिलाओं को लगता है कि जल्दी और सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिशाओं के बारे में राय लेना हमेशा बेहतर होता है। image courtesy : getty images

अगर आपको लगता है कि महिलाएं अपनी प्यार को व्यक्त करने के लिए रोती है, तो आप पूरी तरह से महिलाओ के विचारों का विरोध करते हैं। महिलाएं सिर्फ अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहती हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका व्यक्त करने का तरीका कितना बुरा हैं। ऐसा ही करने की वह अपने पुरुष पार्टनर से उम्मीद करती है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।