आंखों में मिर्ची या दूसरी चीजों से होने वाली जलन को ऐेसे करें दूर
मिर्ची बहुत तेज लगती है फिर चाहे खाने में हो या फिर गलती से आखों में चली गई हो। मिर्ची लगते ही पहला ख्याल सिर्फ ये होता है कि कैसे इससे निजात पायें, यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं जो इसकी जलन तुरंत दूर कर देंगे।

चटपटा खाना बनाते समय कई बार लोगों से मिर्ची ज्यादा हो जाती है। ज्यादा मिर्ची का सेवन सेहत को नुकसान हैं पर तुंरत तो हालत जान चली जाने जैसी हो जाती है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए तो आप दूध, शहद या शक्कर आदि के सेवन से आराम पा सकते है। लेकिन कहीं गलती से मिर्ची आखों में चली जाए तो उसे सावधानी से इन तरीकों से धुलें। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़ें।
image courtesy : getty images

मसालों और मिर्ची में कैप्सासिन नामक तत्व पाया जाता है जो आपके अंदर जलन पैदा करता है। दूध, दही और आईसक्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट के सेवन से आपको आराम मिलेगा। इन डेयरी उत्पादों कैसीन नामक प्रोटीन पाया जाता है जो कैप्सासिन को तोड़कर आपकी जलन में आराम देता है। अन्य डेयरी प्रोडक्ट जैसे मक्खन, पनीर, चीज आदि के सेवन से भी आपको आराम मिलेगा।
image courtesy : getty images

अगर कभी खाना खाते समय मिर्ची तेज लग जाए तो आप एक चम्मच शक्कर या शहद ले सकते है, ये आपकी जलती जीभ को आराम देगी। ये आपके स्लाइवा से तीखेपन को निकालने में मदद करेगी।
image courtesy : getty images

दूध, मिर्च से होने वाली जलन को बेअसर करने में मदद करता है। ज्यादातर मिर्च में तेल होता है और दूध तेल को बाहर निकालने में मदद करता है। जबकि पानी से आप आंख को सिर्फ धो सकते हैं। इससे आपको कोई राहत नहीं मिलती। इसलिए बेहतर महसूस होने तक अपनी आंख को बार-बार दूध से धोये।
image courtesy : getty images

आप अपने शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली की सहायता करने की कोशिश के लिए आंखों को सेलाइन और लेंस सलूशन के साथ धोये। और बाद में कुछ समय के लिए वैकल्पिक रूप से आंख को झपकाने का प्रयास करें। साथ ही आंख को छूने के लिए सख्ती से मना किया जाता है क्योंकि ऐसा करना केशिकाओं के पुन: सक्रिय होने और दर्द को और बढ़ाने का काम करती है।
image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।