इस तरह की लड़कियों को नहीं करना चाहिए डेट
अगर आप इस तरह की लड़कियों को डेट कर रहे हैं और आपका कॉन्फिडेंस दिन पर दिन खत्म हो रहा है तो ये आपकी गलती नहीं है। दरअसल इस तरह की कुछ लड़कियों को डेट कभी करना भी नहीं चाहिए।

किसी भी इंसान को डेट करना बहुत ही मुश्किल काम है। खासकर जब बात लड़कियों की आती है तो काफी समस्या होती है। रोहित पिछले कई दिनों से किसी को डेट करना चाहता है लेकिन किसी भी लड़की के साथ उसकी बात नहीं बनती। रोहित ने तीन लड़कियों को डेट करने की कोशिश की लेकिन कोई भी डेट दो बार से अधिक तीसरी डेट में नहीं बदल पाई। धीरे-धीरे रोहित का कॉन्फिडेंस खत्म होने लगा। तब उसके दोस्त ने समझाया कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। दरअसल कुछ तरह की लड़कियां होती ही हैं जिन्हें कभी डेट नहीं करना चाहिए। आप भी इस स्लाइडशो में जानें किस तरह की लड़कियों को भबलकर भी कभी डेट नहीं करना चाहिए।

इस तरह की लड़कियां बहुत ज्यादा डोमिनेटिंग होती हैं और अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझती। खाने की जगह से लेकर पिक्चर कौन सी देखनी है, ये आप दोनों में वही डिसाइड करती हैं। इस कारण इनका रिलेशनशिप ज्यादा दिन टिक नहीं पाता। ये अपनी गलती कभी नहीं मानती।

ऐसी लड़कियां हर चीज के लिए आप पर ही डिपेंड होती हैं। ये कोई भी फैसला अपने आप नहीं ले पाती। ऐसी लड़कियों को लगता है कि ये हमेशा परेशानी में होती है और इनको कोई ना कोई अपनी परेशानी दूर करने के लिए हमेशा चाहिए होता है। ये हमेशा अपने आपको लाचार दिखाती हैं। सबसे खराब स्थिती तो तब पैदा होती है जब आप इनकी मदद करना बंद कर देते हैं। तब इनकी एक ही शिकायत होती है कि आप इनसे अब प्यार नहीं करते और आपका इंटरेस्ट खत्म हो गया है।

अगर आप ऐसी लड़की को डेट कर रहे हैं जो कॉलोनी या स्कूल या कॉलेज में बहुत फेमस है और आप उसे डेट करके खुश हो रहे हैं तो आपकी खुशी कुछ ही दिनों की है। ये लड़की केवल आपके दोस्त को पटाने के लिए आपका यूज़ कर रही है।

इनको आपसे नफरत करना बहुत अच्छा लगता है। इन लड़कियों को हमेशा आपमें कमी निकालने का एक मौका चाहिए होता है। इनको आपके हर काम में गलती दिखती है और ये आपको कभी भी एप्रीसिएट नहीं कर पाएंगी। इनके साथ रहने से आप अपना आत्मविश्वसा खो देंगे और ये हमेशा आपके सेल्फ-रेस्पेक्ट को चोट पहुंचाएंगी।

ये शुरू में आपसे बहुत प्यार करेंगी। लेकिन धीर-धीरे आपको आपके सारे दोस्तों से अलग कर देंगी। इनको आपके बेस्ट फ्रैंड से भी जलन होगी। यहां तक की इनको आपके क्रिकेट देखने तक से भी जलन होगी। इनसे आपको प्यार तो बहुत सारा मिलेगा लेकिन ये आपके स्पेस को खत्म कर देंगी। अगर आपने इनके मैसेज और कॉल भूलकर भी रिजेक्ट किए तो इनके प्यार को नफरत में बदलने में थोड़ी भी देर नहीं लगेगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।