इंडियन डेटिंग में मौलिक रूप से गलत हैं ये बातें
भारत में डेटिंग का मतलब बिल्कुल अलग होता है। यहां डेटिंग करना कोई आसान काम नहीं होता है। अन्य देशों के मुकाबले यहां डेटिंग का अर्थ कुछ अलग ही होता है।

आदर्श तौर पर डेटिंग शुरू होती है, लोग एक दूसरे के साथ समय बिता कर एक दूसरे के अनुकूलता के स्तर को समझने का प्रयास करते हैं। हालांकि भारत में डेटिंग का मतलब बिल्कुल अलग होता है। यहां डेटिंग करना कोई आसान काम नहीं होता है। अन्य देशों के मुकाबले यहां डेटिंग का अर्थ कुछ अलग ही होता है। तो चलिये जानें कि भारत में डेटिंग से जुड़े कुछ जटिल पहलू जो उसे डेटिंग से वास्तविक मतलब से जुदा करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

साधारण और दल्कि-फुल्की मुलाकात वाली डेटिंग इंडिया में अभी भी अनजाना विषय है। हमारे देश में डेटिंग का अर्थ है, एक बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर विषय। इस तरह कि डेटिंग में सौहर्द और बिना शर्त की खुशी की कोई जगह नहीं होती है।
Images courtesy: © Getty Images

हमारे देश में डेटिंग पूरी तरह से महिला के इर्द-गिर्द ही घूमती है। लड़का लड़की के लिये फूलों का गुलदस्ता या कोई गिफ्ट लेकर जाता है। उसे पिक करता है और फिर ड्रोप करने भी जाता है। बेशक लड़कियों को ये बेहद अच्छा लगता है लेकिन जब डेटिंग एक साझा प्रक्रिया है तो लड़का क्यों हमेशा घुटनों के बल रहता है।
Images courtesy: © Getty Images

लड़की हमेशा खुद को खास ट्रिटमेट दिलवाना चाहती है, लेकिन इसी बीच प्रपोज़ करने का प्रेशर लड़के के कंधों के ऊपर ही होता है। यहां प्रपोज़ करने का काम हमेशा लड़के के प्रेम धर्म के अंतर्गत आता है। तो वे लोग जो प्रपोज़ करने में शर्मीला महसूस करते हैं, उनकी रेलेशिप रेखा बहुत छोटी होती जाती है।
Images courtesy: © Getty Images

भारत में जो महिलाएं खुद से डेटिंग के लिये पहले करती हैं उन्हें इज़ी टार्गेट माना जाने लगता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन महिलाओं को सम्मान के मामले में भी कमतर आंका जाता है। एक र कमाल की बात कि यहां खुद से प्रपोज़ करने वाली महिला में पुरुष जल्द रुची खो देता है।
Images courtesy: © Getty Images

हमारे देश में डेटिंग के कुछ नियम हैं और हर क्या और कब के लिए पूर्वनिर्धारित समय सीमा भी है। बहुत जल्दी जिस्मानी रिश्ते बन जाना यहां छिछले रिश्ते की निशानी है। इसी प्रकार हर चीड़ के लिये एक समय सीमा और नियमावली तैयार होती है।
Images courtesy: © Getty Images

यदि लड़कि रिलेशन से बाहर आना चाहती है और इस बात को रखती है तो लड़का खलनायक बन जाता है। और अगर लड़का रिश्ते से बाहर आना चाहता है और इस बात का इज़हार करता है तो भी वो खलनायक ही बनता है। फिल्मों की तरह यहां नायक की ज्यादा भूमिका नहीं होती है।
Images courtesy: © Getty Images

लगर आप डेट करते हैं तो यहां उसकी परिणिती शादी ही होती है। अगर आपके प्यार का इज़हार किया है तो आप शादि के लिये प्रतिपद्ध की श्रेणी में आते हैं। वहीं यदि आप शादि शुदा हैं तो हाथ में हाथ डाल कर आराम से चल सकते हैं, लेकिन शआदि के बिना ऐसा करने से आपको सम्मानित लोगों की लिस्ट से बाहर किया जाता है।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।