राशि अनुसार व्यक्तित्व

अगर आपको अपने व्यक्तित्व को परिभाषित करने के लिए एक शब्‍द बोलने को कहा जाए तो आप कौन सा शब्द बोलेंगे? आप आराम से सोच लीजिए। तब तक हम आपको बताते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपके व्‍यक्तित्व को परिभाषित करने के लिए कौन सा शब्द काफी है। आपके लिए कौन सा शब्‍द बना है, इसके बारे में जानने के लिए इस स्‍लाइडशो को पढ़ें।
मेष (निडर)

आप पैदाइशी लीडर हैं। आपमें अपने हर सपने को सच करने की हिम्मत है। आपको परिभाषित करने के लिए निडर शब्द संपूर्ण है। इस दुनिया में आपको किसी भी चीज से डर नहीं लगता।
वृषभ (हिम्मती)

आप टफ और हिम्मती हो। ऐसा नहीं है कि आपको डर नहीं लगता। लेकिन आपको अपने डर पर काबू पाने आता है। आप जिसे प्यार करते हैं उनका मरते दम तक साथ देती हैं और जिनको नापसंद करती हैं उनको मुड़ कर भी नहीं देखती।
मिथुन (सर्वगुणसंपन्न)

ये एक शब्द आपको पूरी तरह से परिभाषित करने के लिए काफी है। आप जिस भी काम को हाथ में लेती हैं उसे पूरी परफेक्शन के साथ पूरा करते हैं। आप गुणों का खजाना है। इसी वजह से आप हर जगह प्रसिद्ध हो जाते हैं।
कर्क (संवेदनशील)

आप बहुत अधिक संवेदनशील हैं और हमेशा दूसरों के मदद के लिए तैयार रहते हैं। आपमें लोगों को मुश्किल से मुश्किल दौर में लोगों का समझने का गुण है। आप रिश्तों की अहमियत समझते हैं और उन्हें संभाल कर रखते हैं।
सिंह (अधिकारिक)

राशि के अनुसार ये लोग शासक तरह के ही होते हैं। ये हर किसी पर अपना अधिकार जमा लेते हैं और इन्हें लोगों से अपना काम करवाने बखुबी आता है। इन्हें चुनौतियां पसंद हैं।
कन्या (समझदार)

आप हर चीज को पहले प्रैक्टिकल तौर पर सोचते हैं उसके बाद उस पर अमल करते हैं। आप हर चीज के पीछे उसका सबसे पहले लॉजिक ढूंढते हैं फिर उसके अनुसार उसका समाधान निकालते हैं।
तुला (व्यवहारिक)

आपको मालुम है कि आपको कब, कहां, क्या बोलना है। आप डिप्लोमेटिक हैं लेकिन डोमिनेटिंग नहीं है और यही आपका सबसे बड़ा गुण है। आप लोगों पर हक जता कर अपना काम नहीं करवाते। बल्कि उन्हें कन्विंस करके आप अपनी बात मनवाते हैं।
वृश्चिक (जुनूनी)

जुनून आपकी जिंदगी का हिस्सा है। ये एक चीज ही है जो आपको जिंदा रखे हुए है। आप किसी भी काम को पूरा करने में दिन-रात एक कर देते हैं। पैशन आपकी जिंदगी को चलाता है और आपको जिंदा रखता है।
धनु (आशावादी)

आप बहुत ज्यादा आशावादी हैं। आपके लिए आधा खाली ग्लास आधा भरा हुआ है। आप हर गलत चीज में अच्छाई ढूंढ लेते हैं। और यही आपकी खुशी का राज है।