हाथ बताते हैं क्या है आपकी सेहत का हाल
हाथ के बिना किसी काम को करने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है लेकिन क्या हाथों के जरिए अपनी सेहत को जाना जा सकता है? जी हां, बिल्कुल आइए हम बताते हैं यह कैसे संभव है।

कितना कुछ करती हैं आपके हाथों की उंगलियां। इसके बिना आपके लिए कितने काम असंभव से हो जाएंगे। न तो आप दोस्तों को टेक्स्ट कर पाएंगे, न सब्जियां काट पायेंगे, कंप्यूटर पर काम करना भी मुश्किल होगा, चीजों को थामना और संतुलन बनाना भी असंभव होगा। लेकिन, क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि उंगलियां और हथेलियां आपकी सेहत का राज खोल सकती हैं। Image courtsey getty images

अगर आपकी हथेली लंबे समय तक के लिए लाल रहती है तो यह लीवर की समस्या का लक्षण हो सकता है। यह नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर का लक्षण हो सकता है। अगर आप गर्भवती हैं तो रक्त संचार बढ़ने के कारण हथेली का लाल होना सामान्य है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो इस लक्षण को अनदेखा किए बिना डॉक्टर से संपंर्क करें। Image courtsey getty images

अगर आपकी अंगुलियों में सूजन है। तमाम कोशिशों के बाद भी अंगूठी आपकी उंगली में फिट नहीं हो रही है। आपके पीरियड्स की डेट आसपास नहीं है तो यह हाइपोथायराइडिज्म का लक्षण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड टेस्ट करवाएं। Image courtsey getty images

उंगुलियों के जोड़ों की हड्डियों में हड्डी निकलने का आभास होता है। इससे आपको काम करने में काफी परेशानी आती है। इतना ही नहीं इससे उंगलियों का आकार भी बिगड़ा हुआ नजर आता है। यह ओस्टियोअर्थराइटिस का लक्षण हो सकता है। यह उंगलियों के पोरों पर स्थित ग्रंथियां होती हैं। जब साइड की हड्डियां आकार में बढ़ने लगती हैं, तो अस्थियों का सिरा साथ रगड़ने लगता है जिससे 'बोन-स्पर' बनने लगते हैं। फिजिकल थेरेपी, गर्म या ठंडी सेंकाई, आराम के अलावा इसके दर्द से राहत पाने के लिए आप सर्जरी भी करवाने की जरूरत पड़ सकती है। Image courtsey getty images

उंगुलियों की लंबाई भी काफी कुछ कह सकती है। साल 2008 में किए गए शोध के मुताबिक अर्थराइटिस और गठिया में जिन महिलाओं की अनामिका अंगुली तर्जनी अंगुली से बड़ी होती है, उन्हें अर्थराइटिस का अधिक सामना करना पड़ता है। यह शारीरिक स्थिति पुरुषों में अधिक देखी जाती है। महिलाओं में तर्जनी अंगुली के बड़े होने का अर्थ है स्तन कैंसर की ज्यादा आशंका और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की कम आशंका होना। Image courtsey getty images

अगर आपकी अंगुलियां मोटी, घुमावदार और जुड़ी हुई हैं तो वो यह हृदय और गुर्दे से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताती हैं। अगर आपकी संचार प्रणाली ठीक नहीं है तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर ठीक नहीं हो सकता। कभी-कभी यह उंगुलियों के नर्म ऊतकों की वृद्धि के कारण होता है जिससे अंगुलियों मोटी हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें। Image courtsey getty images

अगर आप अपने नाखूनों को हल्के से दबाएं तो वो सफेद हो जाते हैं लेकिन थोड़ी देर बाद वो वापस से गुलाबी हो जाते हैं। अगर आपके नाखून दबाने के बाद एक मिनट से ज्यादा देर तक सफेद रहते हैं या हमेशा ही सफेद रहते हैं तो यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। Image courtsey getty images

उंगुलियों में नीलापन और सुन्न होने का अर्थ है कि आपकी संचार प्रणाली में समस्या है। इस समस्या को रेनाड्स सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। रक्त धमनियों और वाहिकाओं में अचानक ऐंठन आने पर यह समस्या होती है। इससे हाथों और उंगुलियों तक रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता है। Image courtsey getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।