हर इंसान की क्या है जरूरत
प्रत्येक इंसान की अलग-अलग जरूरत होती है, लेकिन कुछ जरूरतें ऐसी भी हैं जो सबके लिए होती हैं, इंसान इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है, क्योंकि यह जिंदगी का अहम हिस्सा होती हैं।

हर इंसान की अपनी-अपनी जरूरत होती है और उसके हिसाब से ही उसकी लाइफस्टाइल भी होती है। लेकिन कुछ जीजें और कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनकी जरूरत हर इंसान की होती है। इसके बिना इंसान शायद अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पाता है। लक्ष्य को पाने में इनकी बहुत जरूरत होती है। ये आपकी जिंदगी के प्रमुख प्रेरणास्रोत हैं। तो इंसान की जरूरत से जुड़ी इन बातों को भी जानिये।
image source - getty images

मशहूर मनोवैज्ञानिक अब्राहम मास्लो ने एक सिद्धांत को विकसित किया और यह बताया कि इसकी जरूरत सभी इंसान की होती है। अब्राहम मास्लो के अनुसार ये जरूरी पांच चीजें व्यक्ति को प्रेरित करती हैं और उनके लक्ष्यों को पाने में सहायक भी हैं। आदमी के व्यहार को समझने में भी ये मदद करती हैं।
image source - getty images

व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से ही ये बातें श्रेणीबद्ध तरीके से आती हैं। हमें जिस वस्तु की जरूरत सबसे पहले होती है उसे पाने की कोशिश करते हैं। वो जरूरत पूरी होने के बाद ही हम दूसरी बात पर ध्यान देते हैं। पहली इच्छा की पूर्ति के बाद ही दूसरी इच्छा की शुरूआत होती है।
image source - getty images

व्यक्ति की शारीरिक जरूरतें भी होती हैं और ये जीवित रहने के लिए भी बहुत जरूरी हैं। इनके बिना शायद ही हम अच्छे और सफल जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ये हैं : हवा, भोजन, पानी, आवास, गर्मी, नींद, और सेक्स।
image source - getty images

अन्य जरूरतों की तरह ही व्यक्ति अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देता है। सुरक्षा का मतलब हर तरह की सुरक्षा से है चाहे वह मानसिक हो या शारीरिक। सभी चाहते हैं कि उनके साथ दुर्घटना न घटे और वे सुरक्षित रहें। मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही लोग अपनी भविश्य की योजनायें बनाते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग व्यायाम करते हैं।
image source - getty images

लगाव और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए प्यार बहुत जरूरी है और प्यार के बिना इंसान की कोई जरूरत पूरी नहीं हो सकती है। चाहे दोस्त हो, पार्टनर हो या परिवार के लोग हों, इनमें आपसी समझ और लगाव के लिए प्यार होना बहुत जरूरी है। प्यार व्यक्ति के जीवन में परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों, और आसपास रहने वाले लोगों से मिलता है।
image source - getty images

हर व्यक्ति की इच्छा होती है लोगों के बीच उसका स्थान सबसे अलग हो, सभी लोग उसे सम्मान करें। हमारे व्यवहार और हमारी उपलब्धियों के आधार पर हमें ये प्राप्त होता है। सफल होने के बाद समाज में व्यक्ति को आत्मसम्मान मिलता है।
image source - getty images

यह भी इंसान की प्रमुख जरूरत होती है। वह इस दुनिया में और लोगों से अलग करने की कोशिश करता है और सबसे अलग प्रयास करना हर व्यक्ति की जरूरत बन जाती है। यही एक ऐसा प्रयास होता है जो इंसान को भीड़ में से अलग करता है और उसे अलग तरह की पहचान मिलती है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।