10 चीजें जिनके बारे में टीनएज गर्ल्‍स हमेशा करती बातें

लड़कियां मिलती हैं तो बातें करती हैं। और टीनएज गर्ल्‍स मिलते ही इन दस मुद्दों में से किसी न किसी पर जरूर बात करती हैं। आप इन्‍हें उनके हॉप टॉपिक कह सकते हो।

Bharat Malhotra
Written by:Bharat MalhotraPublished at: Jun 13, 2014

क्या होती हैं बातें

क्या होती हैं बातें
1/11

किशोरावस्था यानी टीनएज होती ही उड़ान भरने के लिए है। लड़कियां भी इस उम्र में उन्मुक्त आकाश में उड़ने के सपने देखती हैं। उनके पास दुनिया जहां की बातें होती हैं साझा करने के लिए । तो जानिये कि टीनएज में लड़कियां साथ होते ही क्या बातें करती हैं।

खरीदारी

खरीदारी
2/11

किशोरावस्था में लड़कियों को हमेशा मालूम होता है कि कब, कहां, किस चीज की सेल लगी है। और बात जब शॉपिंग की हो, तो वे हमेशा तैयार रहती हैं। अपनी हमउम्र लड़कियों से मिलते ही वे एक्सेसीरीज से लेकर कपड़ों और तमाम चीजों के बारे में बातें करती हैं। वे एक-दूसरे को शॉपिंग सलाह देने से भी नहीं चूकतीं।

फिल्मी हस्ती की दीवानगी

फिल्मी हस्ती की दीवानगी
3/11

हर लड़की का दिल किसी न किसी फिल्मी हस्ती को देखकर मचलता है। और शायद इसकी बड़ी वजह उसकी शानदार बॉडी और खूबसूरत लुक होते हैं। हर लड़की जब अन्य लड़कियों से मिलती है, तो किसी न किसी बहाने से उस सेल‍िब्रेटी के लिए अपनी दीवानगी को जरूर जाहिर करती है।

मेकअप

मेकअप
4/11

मैं, ऐसे बाहर नहीं जा सकती, मैंने तो आई-ब्रो भी नहीं बनवाई। इस उम्र में लड़कियों को खुद को आईने में निहारना पसंद होता है। वे कहीं भी जाएं, उनके बैग में रखे आईने में वे रह-रहकर खुद को निहारती रहती हैं। अपने कपड़ों और मेकअप को लेकर वे काफी संजीदा होती हैं।

लड़कों की बातें

लड़कों की बातें
5/11

फिर चाहे वह बॉयफ्रेंड हो, क्रश हो  या फिर एक्स बॉयफ्रेंड, लड़कियों के लड़के बात करने का सबसे अच्छा टॉपिक होते हैं। वे अपने बॉयफ्रेंड की हर आदत के बारे में अंदाजा लगाकर बात करती हैं या फिर उनका पूरा ध्यान उस लड़के पर होता है, जिसकी ओर उनका दिल खिंचा जा रहा है।

गॉसिप

गॉसिप
6/11

लड़कियां और गॉसिप तो एक दूसरे की पूरक हैं। वे हर बात पर गॉसिप कर सकती हैं। स्कूल में साथ पढ़ने वाली प्यारी सी लड़की से लेकर क्यूट लड़के तक। उनके पास गॉसिप करने के लिए इतने मुद्दे होते हैं, जितने कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ नहीं होते ।

डायट प्लान

डायट प्लान
7/11

लड़की चाहे कितनी ही मोटी या पतली क्यों न हो, वह हमेशा वजन कम करने की जुगत में लगी रहती है। उसे अपने पेट के आसपास चर्बी बिलकुल बर्दाश्त नहीं। तो उनकी बातचीत का एक बड़ा और नियमित टॉपिक होता है- वजन कम करने के लिए कौन सा डायट प्लान अपनाया जाए।

फिल्में

फिल्में
8/11

कई लड़कियां फिल्मों के बारे में दिल खोलकर बातें करती हैं। कई बार उनकी बातों का थ‍ियेटर में चल रही फिल्में होती हैं। कई बार वे उन फिल्मों को लेकर बातें करती हैं, जो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ देखीं। कई बार जब वे बोर हो रही होती हैं, तो वे संजीदा फिल्मों को लेकर बातें करती हैं।

संगीत

संगीत
9/11

ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़के ही म्यूजिक को लेकर चर्चायें करते हैं। लड़कियां भी इस मामले में कम नहीं हैं। वे भी लगातार संगीत को लेकर अपना ज्ञान दिखाती रहती हैं। उनकी बातचीत के केंद्र में अकसर मौजूदा वक्त में मशहूर कलाकार होता है। वे म्यूजिक शेयर करती हैं और अपने मूड को फिट करने के लिए भी संगीत का सहारा लेती हैं।

दोस्‍तों की मदद

दोस्‍तों की मदद
10/11

लड़कियां हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार होती हैं। वे आपस में लड़ सकती हैं, रो सकती हैं, लेकिन उनकी किसी साथी को अगर किसी चीज की जरूरत है, तो वे सबसे पहले वहां पहुंचेगीं। वे अपनी दोस्तों को उदास और तन्हा नहीं छोड़ सकतीं।

Disclaimer