ये 7 संकेत बयां करते हैं टूटे दिल की कहानी
जब भी किसी लड़के या लड़की का ब्रेकअप होता है तो उस ट्रॉमा से निकलना उसके लिए मुश्किल होता है। उसके लिए उन दिनों अचानक दुनिया बदल सी जाती है। जिंदगी थम जाती है।

चाहे सेहत की नजर से देखा जाए या फिर जज्बातों की नजर से, दिल बहुत नाजुक होता है। ये नाजुक दिल जब किसी से प्यार करता है तो उसके टूटने के चांस भी बहुत बढ़ जाते हैं। अक्सर ब्रेकअप के दौरान ऐसा होता है। जब भी किसी लड़के या लड़की का ब्रेकअप होता है तो उस ट्रॉमा से निकलना उसके लिए मुश्किल होता है। उसके लिए उन दिनों अचानक दुनिया बदल सी जाती है। जिंदगी थम जाती है। आइये जानें उन 9 संकेतों को जो बताते हैं दिल टूटने पर क्या क्या करते हैं लोग।
Image Source - Getty Images

दिल टूटने के बाद अक्सर लोग बीते वक्त के बारे में बहुत अधिक सोचने लगते हैं। उसके बारे में, जो कुछ उसने कहा, वो सब जो आप लोगों ने एक साथ किया था और साथ बिताए गए महत्वपूर्ण क्षण। हालांकि, यह आपको सिर्फ अवसाद की ओर ले जाता है।
Image Source - Getty Images

दिल टूटने के बाद बहुत से लोग अकेला रहना पसंद करने लगते हैं। कुछ समय अकेले बिताना एक अच्छा विचार है। इससे अपको यह सोंचने में, कि क्या गलत हुआ था और कुछ आत्ममूल्यांकन करने में मदद मिलती है। हालांकि, अपने आप में ज्यादा समय रहना बहुत अच्छी तरह से अकेलेपन में ले जा सकता है!
Image Source - Getty Images

दिल टूटने के बाद लोग अपने दर्द को छुपाने के लिए दोस्तों के साथ पहले से ज्यादा वक्त बिताने लगते हैं। वे लेट नाइट पार्टीज में ही व्यस्त नहीं होते बल्कि उनके कई नए दोस्त भी बन जाते हैं जिससे कि वे अपने दर्द और पुरानी यादों को कम कर सकें।
Image Source - Getty Images

हाँ, आगे बढना निश्चित रूप से उचित है, और वो भी किसी मजेदार और रोचक व्यक्ति से मिलना! लेकिन सिर्फ अपने अतीत के संबंध को खत्म करने के लिए अनियमित डेटों पर जाना अच्छा नहीं है। पर होता यही है अक्सर। दिल टूट जाने के बाद गुस्से में आकर लोग किसी के भी साथ डेट पर जाने के लिए राजी हो जाते हैं।
Image Source - Getty Images

दिल टूटने के बाद लोग अक्सर अपने एक्स की जासूसी करने लगते हैं। वह क्या करता/करती है यह पता लगाने के लिए उसके फेसबुक प्रोफाइल की जांच करते हैं। अगर वह आपको अन्य लोगों के साथ सामान्य तरीके से बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं तो आपको खूब दुख होता है।
Image Source - Getty Images

टीवी पर जिन रोमांटिक गानों को आप बार-बार देखा करते थे, अब अचानक से उन्हें देखकर आपको रिमोट तोड़ देने या टीवी फोड़ देने का मन करने लगता है। घबराने की बात नहीं है, ऐसा दिल टूटने के बाद अक्सर होता है। बस ध्यान रहे, ऐसा लंबे वक्त तक न हो।
Image Source - Getty Images

आपके पास उसका नंबर होगा। लेकिन चूंकि अब वह आपकी प्रेमिका नहीं है, इसलिए सबसे अच्छा होगा कि उसके नंबर को डिलीट की गई सूची में भेज दें। उसके फोन करने के लिए अपने आप को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, कि अपने फोनबुक से उसके नंबर को पूरी तरह से हटा दें।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।