जिंक के आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ
आयरन के बाद हमारे शरीर की कोशिकाओं में जिंक सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला मिनरल है। यह हमारी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानें प्रतिरोधक क्षमता में मजबूती, खांसी जुका

जिंक के स्वास्थ्य लाभ
आयरन या कैल्शियम की कमी से हमें स्वास्थ्य के प्रति चिंता होने लगती है लेकिन जब जिंक की कमी की बात आती है तो हमारा ध्यान उस ओर इतना नहीं जाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण मिनरल की हल्की सी कमी से भी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं पैदा हो सकती है। हमारे शरीर के लगभग 300 एंजाइंस जिंक पर आधारित होते हैं जिसका अर्थ है कि हमारा अच्छा स्वास्थ्य जिंक पर बहुत निर्भर करता है। आयरन के बाद हमारे शरीर की कोशिकाओं में जिंक सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला मिनरल है। यह हमारी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानें प्रतिरोधक क्षमता में मजबूती, खांसी जुकाम से बचने और दृष्टि तेज करने के साथ जिंक के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
Image Courtesy : Getty Images

मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार
जिंक मस्तिष्क की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल है। विटामिन बी-6 के साथ जिंक मस्तिष्क के बेहतर काम के लिए न्यूरोट्रांसमीटर की मदद करता है। हिप्पोकैम्पस, ब्रेन का सेंट्रर भाग, में बहुत अधिक मात्रा में जिंक होता है। इसलिए अगर आप ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में जिंक लेना होगा।
Image Courtesy : Getty Images

स्वस्थ हड्डियों के लिए
हर कोई जानता है कि कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिंक भी स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक होता है? जिंक हड्डियों के लिए अनिवार्य तत्व है और जिंक के बिना आपका शरीर हड्डियों को मजबूत नहीं बना सकता। हड्डी को मजबूत बनाने के लिए जिंक और कैल्शियम के अवशोषण के लिए कैल्शियम और जिंक का अलग-अलग समय में उपभोग करना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

मजबूत बाल
जिंक की कमी के लक्षणों में बालों को नुकसान शामिल है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं मिलने पर बाल टूटकर पतले होने लगते हैं। इसके विपरीत जब आप पूरी तरह से जिंक को अवशोषित करने लगते हैं, तो आपके बाल काले, घने, स्वस्थ और चमकदार हो जाते हैं। वास्तव में, जिंक बाल के विकास को उत्तेजित करने में बहुत प्रभावी होता है। इसलिए डॉक्टर भी अक्सर बालों के झड़ने की समस्या होने पर जिंक के सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

आंखों के लिए अच्छा
जिंक के बारे में एक आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यह आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। जब दृष्टि की बात आती है तो जिंक, विटामिन ए के लिए रेटिना की मदद करता है। बिना जिंक के आंखों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त विटामिन नहीं मिला, और परिणामस्वरूप आपकी नजरें कमजोर होने लगती है। वास्तव में, जिंक की कमी विशेष रूप से बुजुर्गों में धब्बेदार अध: पतन संबंधित होता है।
Image Courtesy : Getty Images

मांसपेशियों में मजबूती
अगर आप मजबूत मसल्स की चाहत रखते हैं तो जिंक की पर्याप्त मात्रा को शामिल करें। यह तत्व एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी के लिए प्रयोग किया जाता है, ताकी आपको मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिल सकें। साथ ही जिंक मसल्स में थकान को दूर करने में मदद करता है ताकी आप अपनी क्षमता के अनुसार काम कर सकें।
Image Courtesy : Getty Images

स्वस्थ त्वचा
जिंक मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। यह तेल की मात्रा को नियंत्रित कर संक्रमण के कारण होने वाले मुंहासों को कम करता है। इसके अलावा जिंक कोलेजन उत्पादन में मदद करता है और यह गुणवत्ता त्वचा को कोमल और स्वस्थ बनाने में मदद करती है।
Image Courtesy : Getty Images

हार्मोन संतुलन में मददगार
हार्मोनल संतुलन स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिंक शरीर में एंडोक्राइन का संतुलन बहुत बेहतर तरीके से करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, जिंक इंसुलिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है और रक्त शर्करा को विनियमित करने के लिए महत्वपूर्ण। साथ ही जिंक प्रजनन हार्मोन और थायरॉयड हार्मोन के लिए भी आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में जिंक आपको स्वस्थ महसूस कराने में मदद करता है क्योंकि यह हार्मोंन आपके शरीर में संतुलित रहता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।