हार्ड वॉटर बालों के लिए है नुकसानदेह
खारा और क्लोरीनयुक्त पानी बालों को कड़ा और चिपचिपा बना देता है और रंगे हुए बालों को धो देता है, इसके अलावा क्लोरीन युक्त पानी बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेता है जिससे बाल बेजान और कमजोर हो जाते हैं।

हार्ड वॉटर (भारी पानी जिसमे केमिकल और मिनरल्स मिले हों) भारत में अधिकांश घरों में इस्तेमाल होता है, यह लंबे बालों के लिए नुकसानदेह है। हममें से कुछ लोग इस बात से अनजान हैं कि हार्ड वॉटर किस प्रकार उनके बालों को खराब कर सकता है। बालों का झड़ना, बालों का सूखना, बालों का सफेद होना जैसी समस्यायें इस पानी के अधिक इस्तेमाल के कारण हो सकती हैं। यानी यह पानी पूरी तरह से बालों के लिए हानिकारक है।
ImageCpurtesy@Gettyimages

यदि आप रोजाना बालों में तेल लगा रहे हैं फिर भी यदि बाल झड़ रहे हैं तो इसका कारण हार्ड वाटर हो सकता है। यह हार्ड वाटर का सबसे बुरा प्रभाव है। इससे न सिर्फ बालों की नमीं खत्म होती है बल्कि स्कैल्प की प्राकृतिक नमी भी खोने लगती है, इससे तैलीय कोशिकाओं का बनना भी बंद हो जाता है जिससे बालों के टूटने व जड़ों से कमजोर होने का रिस्क बढ़ता है।
ImageCpurtesy@Gettyimages

यदि रोजाना तेल लगाने के बावजूद भी बाल रूखे हैं तो समस्या पानी की है। पानी में मौजूद केमिकल्स बालों का प्राकृतिक तेल कम कर देते हैं और बालों को सुखा देते हैं। बालों के रक्षात्मक तेल को कम न कर दें, इसके लिए माइल्ड शैंपू इस्तेमाल में लाएं. यह बालों के रूखेपन को कम करने में मदद करेगा. बाल धोने के बाद प्राकृतिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
ImageCpurtesy@Gettyimages

सूखे बाल बेजान से लगते हैं यह भी हार्ड वॉटर के कारण होता है। जैसा कि पहले बताया गया है पानी में मौजूद केमिकल्स बालों की चमक छीन लेते हैं। ज्यादा आर्द्रता बालों की सेहत को प्रभावित करता हैं। बाल सख्त और बेजान से दिखने लगते हैं।
ImageCpurtesy@Gettyimages

समय के साथ आपके बाल रूखे, बेजान और घुंघराले हो जाते हैं। यह हार्ड वाटर का एक और बुरा प्रभाव है। इस दौरान बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है और उन तक पोषक तत्व पहुंच नहीं पाते हैं जिसके कारण यह समस्या होती है।
ImageCpurtesy@Gettyimages

डैंड्रफ एक आम समस्या है जो कि हार्ड वाटर से होती है। हार्ड वाटर में मौजूद केमिकल्स से खोपड़ी में खुजली पैदा होती है जो डैंड्रफ का कारण बनती है। बालों मे सेब से बना सिरका भी लगाया जा सकता है। यह सिर की त्वचा को साफ करता है और बालों का पीएच संतुलन बनाए रखता है।
ImageCpurtesy@Gettyimages

यह भी हार्ड वाटर का एक प्रभाव है। सूखे और कमजोर बाल दोमुंहे बालों का सबब बन सकते हैं, जिनका उपचार न होने से बाल जड़ से टूट जाएंगे| दोमुंहे बालों की सही शैंपू और कंडीशनर्स से देखभाल करना बेहद जरूरी है| इससे कंघी करते समय बालों की जड़ों में छोटे बाल पैदा हो जाते हैं।
ImageCpurtesy@Gettyimages

गर्मियों में अगर आप बाहर जा रहे हों और वहां पर आपका प्लान पूल या समुद्र में नहाने का बन गया हो, तो अपने सिर को किसी चीज से कवर कर लें। खारा पानी बालों को खराब कर सकता है। नहाने के बाद शैंपू से बाल जरुर धो लें।
ImageCpurtesy@Gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।