पश्चिमी देश फॉलो करते हैं ये भारतीय हेल्थ टिप्स

चाहे हम भारतीय हों या वाहर देश के लोग, आमतौर पर एक धारणा बनी हुई है कि हम पश्चिमी देशों की आदतों और रिवाजों को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई सारी ऐसी भारतीय चीजें हैं जिन्हें पश्चिमी देश ने हमारी देखा-देख फॉलो करना शुरू किया है। चलिये आज कुछ ऐसे ही भारतीय हेल्‍थ टिप्‍स के बारे में बात करते हैं जिनका पश्चिमी देश भी पालन करते हैं। Images source : © Getty Images
कमाल का योग

हमारे यहां अभी भी योग एक एसी प्रेक्टिस है जिसे आटी और अंकल लोग बूढ़ा हो जाने पर किा करते हैं। लेकिन पश्चिम में योग एक मशहूर हेल्थ प्रेक्टिस है और वहां लोग योग के साथ काफी शोध और प्रयोग जैसे ब्रोगा, डॉग योगा, न्यूड योगा और पावर योगा आदि भी कर रहे हैं। Images source : © Getty Images
गुणकारी हल्दी

लगभग हर भारतीय सरोई में मिलने वाली हल्दी दुनिया को हमारा एक सेहत से भरा अनमोल हर्ब का तोहफा है। आयुर्वेद में सदियों से हमारे यहां हल्दी का उपयोग हो रहा है और इसके कमाल गुणों के चलते ही पश्चिमी देशों ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य प्रांतों ने भी हल्दी को अपनाया है। Images source : © Getty Images
अदरक वाली चाय पीना

भले ही चाय का तौहफा हमे अंग्रेजो ने दिया हो,लेकिन अदलर वाली हेल्दी चाय हमने उन्हें पीना सिखाया। आज पश्चिमी देशओं में अदरक वाली चाय काफी प्रचलित है और अपने स्वास्थ्य लाभों के लिये जानी जाती है। Images source : © Getty Images
घी और नारियल तेल

घी ओर नारियल का तेल एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जिसके इस्तेमाल या सेवन को पहले पश्चिमी लोग सेहत केलिये हानिकारक मानते थे, लेकिन शोध बता चुके हैं कि सही तरीके से घी का सेवन करना सेहत के लिये काफी लाभदायक होता है। हालांकि नारियल का तेल वहां घी से ज्यादा प्रचलित हुआ। Images source : © Getty Images
मेडिटेशन करना

मेडिटेशन एक सदियो पुरानी भारतीय परम्परा है, जिसे सदियों से हमारे पुर्वज करते आए हैं, लेकिन अब मेडिटेशन पश्चिम ही नहीं बल्की पूरी दुनिया में सराहा और किया जाता है। Images source : © Getty Images