माता-पिता से विरासत में मिलती हैं आपको ये अजीब आदतें
हमारी आदतें, रहन-सहन और परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार काफी हद तक हमारे जीन्स पर निर्भर करता है। यानी आप कह सकते हैं कि यह हमें विरासत में मिलता है।

विरासत में मिलती हैं आदतें
पिता पर पूत...जात पर घोड़ा बहुत नहीं...पर थोड़ा-थोड़ा- यह ऐसे ही नहीं कहा जाता। हमारी आदतें, रहन-सहन और परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार काफी हद तक हमारे जीन्स पर निर्भर करता है। यानी आप कह सकते हैं कि यह हमें विरासत में मिलता है। तो देखते हैं कौन सी ऐसी अजीब आदतें और चीजें हैं जो हमें अपने पुरखों से मिलती हैं। image courtesy : getty images

जीन्स तय करते हैं हमारी क्षमता
रात की पार्टी भी आपके सिर और पेट दर्द का कारण हो सकती है। लेकिन, आप मानें या न मानें, लेकिन हैंगओवर से निपटने की हमारी क्षमता भी जीन्स पर आधारित होती है। यानी यह क्षमता हमारे हमारे पुरखों से मिलती है। image courtesy : getty images

क्या कहते हैं शोध
ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं पर हुए एक शोध के मुताबिक हैंगओवर से निपटने की क्षमता का 45 फीसदी हमारे गुणसूत्र तय करते हैं। शोध में यह बात भी सामने आयी कि एल्कोहल को सहन करने की हमारी क्षमता का निर्धारण भी जीन्स ही करते हैं। तो, अगली बार अगर पार्टी के बाद आपके सिर में दर्द हो, तो इसके लिए आपके 'माता-पिता' उत्तरदायी हैं। image courtesy : getty images

अलग होते हैं रिपलब्किन और डेमोक्रेट्स
एक शोध के मुताबिक डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के मस्तिष्क अनुवांशिक रूप से अलग तरह से काम करने के लिए तैयार होते हैं। रिपब्लिकन में ज्यादा बड़ा प्रमस्तिष्कखंड होता है जो धमकी अथवा चेतावनी के समय अधिक उत्तेजित हो जाता है। वहीं डेमोक्रेटस का दिमाग अनिश्चितता से निपटने में अधिक कारगर होता है। image courtesy : getty images

कंजरवेटिव और लिबरल्स के गुणसूत्र भी जुदा
वहीं लिबरल्स के गुणसूत्र उन्हें संयुक्तता और सामाजिक सद्भाव को महत्ता देने की प्रेरणा देते हैं। वहीं कंजरवेटिव लोगों के जीन्स उन्हें परिवार और छोटे सामाजिक समूहों के लिए प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं। image courtesy : getty images

सूरज की गर्मी
बामुश्किल 20 से 30 फीसदी लोगों को हो 'धूप में जाने से छींक' आती है। इसका क्या अर्थ है। यही न कि अचानक तेज रोशनी में जाने पर आपको छींक आती है। तो, अचानक तेज रोशनी में जाने से बचें। इससे पहले थोड़ी देर अंधेरे बाथरूम में थोड़ा वक्त बितायें। और अगर आपको तेज रोशनी में छींक आती है, तो इसके लिए आप अपने जीन्स को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। (हालांकि शोध इस बारे में कुछ भी साफ*साफ नहीं कहते) image courtesy : getty images

अपनी लोकप्रियता
सामाजिक रूप से प्रतिभाशाली लोगों में एक खासियत समान होती है। वे आदत नियमों से हटकर चलते हैं। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध के मुताबिक अगर आपने स्कूल या कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ एल्कोहल पार्टी की है और साथ ही अगर वाहन की तेज रफ्तार से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती, तो इसका अर्थ है कि कहीं न कहीं इसके तार आपके गुणसूत्रों में गुंथे हुए हैं। image courtesy : getty images

आपका स्वाद
एक शोध में साबित हुआ है कि 70 फीसदी आबादी में एक ऐसा जीन होता है, जो उन्हें कड़वे स्वाद का अहसास कराता है। बाकी 30 फीसदी कड़वेपन को बिलकुल भी पहचान नहीं पाते। शोधकर्ताओं का कहना है कि कड़वे स्वाद को पहचान पाने से लोग जहरीले पौधों से बच सकते हैं। image courtesy : getty images

पेशाब की गंध
कई लोगों के पेशाब से एक खास तरह की गंध आती है। अगर आप भी उनमें शुमार हैं, तो आप दुनिया के उन 20 फीसदी लोगों में हैं, जिन्हें यह विरासत में मिलता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।