सोते समय आपके साथ हो सकती हैं ये अजीबोगरीब चीजें

इंसान खाने के बिना काफी समय रह सकता है लेकिन सोए बिना रहना उसके लिए मुम्किन नहीं होता, उपयुक्त नींद लेने से वह स्वस्थ रहता है, लेकिन तब क्या जब सोते में अजीबोगरीब चीजें हों।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Jun 21, 2014

सोते समय हो सकता है ये भी

सोते समय हो सकता है ये भी
1/10

कहते हैं इंसान खाने के बिना काफी समय रह सकता है लेकिन सोए बिना रहना मुम्किन नहीं। यह बात सच भी है। नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूर है। लेकिन क्या आपको पाता है कि सोते समय यदि आपके साथ कुछ अजीबोगरीब बातें हों तो किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती हैं? यदि नहीं तो चलिये जाने सोते समय आपके साथ हो सकती हैं क्या अजीबोगरीब बातें।  courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सोते समय गिरने की समस्या

सोते समय गिरने की समस्या
2/10

यदि आपको सोते समय गिरने की समस्या है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आपको दिल के दौरे खतरा ज्यादा है। एक अध्ययन के अनुसार इंसोम्निया (नींद की समस्या) से पीड़ितों में सामान्य लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की सम्भावना 27 फीसदी से 45 फीसदी तक अधिक होती है।courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अगर आए ज्यादा नींद

अगर आए ज्यादा नींद
3/10

बहुत ज्यादा नींद आना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं। लोग नींद न आने से परेशान रहते है। नींद न ले पाना स्वास्थ्य के लिए जितना हानिकारक है, ज्यादा सोना भी सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। 9-10 घंटे की नींद लेने वाले लोग कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में आठ से नौ घंटों की नींद काफी है।courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नर्म गद्दे पर सोने के कष्ट

नर्म गद्दे पर सोने के कष्ट
4/10

विशेषज्ञों बतात हैं कि लोगों को अपने उठने-बैठने के तरीकों से लेकर सोने तक की मुद्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि रोज की इन गलत आदतों की वजह से हड्डियों में दर्द शुरू हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि समय से पहले आपकी कमर न झुके आपको गहरी नींद आए तो ज्यादा साफ्ट गद्दे पर सोने से बचें। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नींद में चलना

नींद में चलना
5/10

नींद में चलना अर्थात स्लीपवाकिंग एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक रोग है जिसे सोमनाबुलिज्म या स्लीपिंग डिसऑर्डर भी कहा जाता है। इस बीमारी में रोगी रात को नींद से उठकर चलता है और एक जागे हुए इंसान की ही तरह विभिन्न कामों को आसानी से कर देता है। जब वह ऐसा कर रहा होता है तब वो अर्धजागृत अवस्था में होता है, और दोबारा सो जाने और फिर सुबह जागने पर उसे अपने द्वारा नींद में किए गए काम याद नहीं रहते।courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

छाती में जलन

छाती में जलन
6/10

विशेषज्ञों का मानना है कि 40 प्रतिशत लोग जीवन में किसी न किसी पड़ाव पर छाती में जलन से पीड़ित होते हैं, रात को भी होती है। यह आंत्रशोथ, आहार नली की सूजन और हायाटस हर्निया (रिफ्लैक्स ईसोफैगस) आदि के कारण भी हो सकती है। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

दांत पीसना

दांत पीसना
7/10

कई लोग सोते समय इतनी जोर से दांत पीसते हैं कि पास सोया व्यक्ति भी जाग जाता है। इसके कई कारण जैसे चिंता और तनाव आदि हो सकते हैं। हालांकि हिप्नोथैरेपी के माध्यम से तनाव के कारण का पता लगाया जा सकता है। शराब, सिगरेट और अधिक चाय व कॉफी पीने से भी यह समस्या हो सकती है। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नींद में बहुत पसीना आना

नींद में बहुत पसीना आना
8/10

कुछ लोगों को नींद में इतना पसीना आता है कि चादर तक गीली हो जाती है। उनके शरीर का तापमान कई बार 100 डिग्री फारेनहीट से भी ऊपर चला जाता है। रात्रि में पसीना निमोनिया, ल्यूकेमिया, लिम्फोमा एवं मासिक धर्म बंद होने के कारण भी आ सकता है। ऐसे में डाक्टर से जरूर मिलें।  courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना
9/10

यदि सोते में बार-बार पसीना आए तो हो सकता है कि यह मधुमेह के कारण हो रहा हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बढ़े हुए शूगर के स्तर को कम करने के लिए शरीर इसे मूत्र के रास्ते इसे बाहर करता है। जिसके कारण पीड़ित को बार-बार पेशाब लगता है। ऐसा होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सोते समय टांगों में ऐंठन

सोते समय टांगों में ऐंठन
10/10

कई लोगों को रात में सोते समय टांगों में एंठन की समस्या होती है। ऐसा शरीर में पोटाशियम और मैगनीशियम की कमी के कारण होता है। गौरतलब है कि पोटाशियम और मैगनीशियम शरीर में मौजूद तरल पदार्थों का आपसी संतुलन बनाते हैं। ऐसे मे भी डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए।courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

Disclaimer