सोते समय आपके साथ हो सकती हैं ये अजीबोगरीब चीजें
इंसान खाने के बिना काफी समय रह सकता है लेकिन सोए बिना रहना उसके लिए मुम्किन नहीं होता, उपयुक्त नींद लेने से वह स्वस्थ रहता है, लेकिन तब क्या जब सोते में अजीबोगरीब चीजें हों।

कहते हैं इंसान खाने के बिना काफी समय रह सकता है लेकिन सोए बिना रहना मुम्किन नहीं। यह बात सच भी है। नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूर है। लेकिन क्या आपको पाता है कि सोते समय यदि आपके साथ कुछ अजीबोगरीब बातें हों तो किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती हैं? यदि नहीं तो चलिये जाने सोते समय आपके साथ हो सकती हैं क्या अजीबोगरीब बातें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

यदि आपको सोते समय गिरने की समस्या है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आपको दिल के दौरे खतरा ज्यादा है। एक अध्ययन के अनुसार इंसोम्निया (नींद की समस्या) से पीड़ितों में सामान्य लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की सम्भावना 27 फीसदी से 45 फीसदी तक अधिक होती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

बहुत ज्यादा नींद आना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं। लोग नींद न आने से परेशान रहते है। नींद न ले पाना स्वास्थ्य के लिए जितना हानिकारक है, ज्यादा सोना भी सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। 9-10 घंटे की नींद लेने वाले लोग कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में आठ से नौ घंटों की नींद काफी है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

विशेषज्ञों बतात हैं कि लोगों को अपने उठने-बैठने के तरीकों से लेकर सोने तक की मुद्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि रोज की इन गलत आदतों की वजह से हड्डियों में दर्द शुरू हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि समय से पहले आपकी कमर न झुके आपको गहरी नींद आए तो ज्यादा साफ्ट गद्दे पर सोने से बचें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नींद में चलना अर्थात स्लीपवाकिंग एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक रोग है जिसे सोमनाबुलिज्म या स्लीपिंग डिसऑर्डर भी कहा जाता है। इस बीमारी में रोगी रात को नींद से उठकर चलता है और एक जागे हुए इंसान की ही तरह विभिन्न कामों को आसानी से कर देता है। जब वह ऐसा कर रहा होता है तब वो अर्धजागृत अवस्था में होता है, और दोबारा सो जाने और फिर सुबह जागने पर उसे अपने द्वारा नींद में किए गए काम याद नहीं रहते।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

विशेषज्ञों का मानना है कि 40 प्रतिशत लोग जीवन में किसी न किसी पड़ाव पर छाती में जलन से पीड़ित होते हैं, रात को भी होती है। यह आंत्रशोथ, आहार नली की सूजन और हायाटस हर्निया (रिफ्लैक्स ईसोफैगस) आदि के कारण भी हो सकती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कई लोग सोते समय इतनी जोर से दांत पीसते हैं कि पास सोया व्यक्ति भी जाग जाता है। इसके कई कारण जैसे चिंता और तनाव आदि हो सकते हैं। हालांकि हिप्नोथैरेपी के माध्यम से तनाव के कारण का पता लगाया जा सकता है। शराब, सिगरेट और अधिक चाय व कॉफी पीने से भी यह समस्या हो सकती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कुछ लोगों को नींद में इतना पसीना आता है कि चादर तक गीली हो जाती है। उनके शरीर का तापमान कई बार 100 डिग्री फारेनहीट से भी ऊपर चला जाता है। रात्रि में पसीना निमोनिया, ल्यूकेमिया, लिम्फोमा एवं मासिक धर्म बंद होने के कारण भी आ सकता है। ऐसे में डाक्टर से जरूर मिलें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

यदि सोते में बार-बार पसीना आए तो हो सकता है कि यह मधुमेह के कारण हो रहा हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बढ़े हुए शूगर के स्तर को कम करने के लिए शरीर इसे मूत्र के रास्ते इसे बाहर करता है। जिसके कारण पीड़ित को बार-बार पेशाब लगता है। ऐसा होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कई लोगों को रात में सोते समय टांगों में एंठन की समस्या होती है। ऐसा शरीर में पोटाशियम और मैगनीशियम की कमी के कारण होता है। गौरतलब है कि पोटाशियम और मैगनीशियम शरीर में मौजूद तरल पदार्थों का आपसी संतुलन बनाते हैं। ऐसे मे भी डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।