ये अजीब लक्षण गंभीर बमारियों की तरफ करते हैं इशारा
समस्या को बीमारी बनने से पहले ही रोक लेना बेहतर होता है। ध्यान देने पर पता चलेगा कि कई छोटे-छोटे संदेशों और लक्षणों से खुद शरीर आपको आने वाली तकलीफों का पूर्वाभास करा देता है। तो इन संदेशों के बारे में सजग रहना ही बेहतर है।

'दुर्घटना से देर भली', ये कहावत कई जगह बिल्कुल सटीक बैठती है और सही भी है, यदि रोग का आक्रमण होने से पहले ही शरीर का बचाव कर लिया जाए तो अनेक दिक्कतों से बचा जा सकता है। समस्या को बीमारी बनने से पहले ही रोक लेना बेहतर होता है। रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी सजगता रखकर व जानकारी प्राप्त कर ऐसा करना संभव है। ध्यान देने पर पता चलेगा कि कई छोटे-छोटे संदेशों और लक्षणों से खुद शरीर आपको आने वाली तकलीफों का पूर्वाभास करा देता है। तो चलिये जानें कुछ अजीब लक्षण जो गंभीर बमारियों का संकेत देते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

स्वस्थ नाखूनों के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक होता ज़रूरी है। यदि आपके शरीर में कैल्शियम व मैग्नीशियम की कमी होती है तो ऐसे में नाखून रूखे हो जाते हैं। ये कमी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
Images courtesy: © Getty Images

मूत्र में यदि खून दिखे, तो इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए। विशेष रूप से तब जब कि यह इतनी मात्रा में हो कि वह अपनी आंखों से उसे नोटिक कर पाएं। पेशाब में खून आना प्रोस्टेट कैंसर या बढ़े हुए प्रोस्टेट का एक प्रमुख लक्षण होता है। इसके अलावा ये मूत्राशय या गुर्दे के कैंसर या पथरी की वजह से भी हो सकता है। वहीं गुर्दे की बीमारी या कोई चोट भी पेशाब में खून आने का कारण बन सकती है।
Images courtesy: © Getty Images

पसलियों और कूल्हे के बीच लगातार तेज दर्द होना किडनी के रोग या खराबी का संकेत हो सकता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि बैक पेन का अर्थ हमेशा ही किडनी में समस्या ही हो। विशेषज्ञ के अनुसार ज्यादातर इस तरह का दर्द होने पर 10 में से एक व्यक्ति को स्टोन होता है।
Images courtesy: © Getty Images

बहुत ज्यादा पसीना आना या शरीर में सूजन होना थाइरॉइड के संकेत हो सकते हैं। अकसर शरीर में मेटाबॉलिज्म दर ज्यादा बढ़ जाने पर या तो बहुत अधिक पसीना आता है या फिर पसीना आना बंद हो जाता है। कई बार तो पसीना आने के साथ बहुत बेचैनी भी होती है। इसके अलावा शरीर के कुछ हिस्सों जैसे चेहरे, आंखों, उंगलियों आदि में सूजन हो तो ये भी थाइरॉइड का संकेत हो सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

कभी कभी जबड़े में दर्द बस लंबे समय के लिए गम चबाने के कारण होता है। लेकिन कभी कभी ये आसन्न दिल के दौरे का संकेत भी हो सकता है। हालांकि ये संकेत मिलने के बाद आपके पास डॉक्टर की सलाह लेने का पर्याप्त समय होता है।
Images courtesy: © Getty Images

मंजन करने के बाद भी दिन में मुंह से काफी बदबू आना फेफड़ों की बीमारी का लक्षण हो सकता है। फेफड़ों के रोग, दमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि सभी समयस्याओं में उच्च अम्लीय बदबू की समस्या होती है। बदबू जितनी ज्यादा अम्लीय होगी, स्थिति भी उतनी ही गंभीर हो सकती है।
Images courtesy: © Getty Images

- लिवर में खराबी, किडनी
- गॉल ब्लैडर में पथरी
- कोलाइटिस अलसर यदि दर्द के साथ पेट सख्त/ फूल जाए तो अलसर फूटने का संकेत होता है।
Images courtesy: © Getty Images

यदि शरीर में कमजोरी के साथ बोलने में जबान भी लड़खड़ाने लगे तो ये लकवा के लक्षण हो सकते हैं। जिसके दौरे हर 10 - 15 मिनट के बाद पड़ सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।