दुनियाभर में हैं खाने से संबंधित ये कुछ अजीबोगरीब रिवाज़
दुनियाभर में खाने से संबंधित कुछ अजीबोगरीब रिवाज़ भी हैं जो शायद आपको सुनकर छोड़ा हैरान करें, इसलिए जब इन देशों में जायें तो आपको इनके बारे में पहले से पता हो।

खाना अगर स्वादिष्ट और लजीज हो तो आत्मा को छू जाता है। यही नहीं खाना अलग-अलग देश, प्रांत और सभ्यता के लोगों को जोड़ता भी है। लेकिन दुनियाभर में खाने से संबंधित कुछ अजीबोगरीब रिवाज़ भी हैं जो शायद आपको सुनकर छोड़ा हैरान करें या शायद जब आप इन देशों में जाएं तो इनको देखकर आपको थोड़ा अजीब भी लगे। इसलिए आपको ये बातें पहले से पता होनी चाहिए। तो चलिये जानें क्या हैं ये खाने से जुड़े अजीबोगरीब रिवाज़ -
Images source : © Getty Images

इटेलियन लोग कभी भी खाने के बाद दूध से बने पेय ऑर्डर नहीं करते हैं, क्योंकि इनसे पचने में बाधा होती है। बजाए कैपेचीनो के ये लोग एक्प्रेसो पीना ज्यादा पसंद करते हैं।
Images source : © Getty Images

जी हां, चीन में खाने के दौरान डकार मारने में कोई शर्म महसूस न करें। बल्कि ऐसा करना वहां भोजन की सराहना का तरीका माना जाता है। तो यहां आपने खाते समय जितनी भी डकारें दबाई हैं, चाइना जाएं तो सारी मार लीजियेगा।
Images source : © Getty Images

अगर आप जापान में हैं और वहां के लोगों के साथ खाना खा रहे हैं तो कभी गलती से भी चॉपस्टिक से चॉपस्टिक तक खाना पास न करें। दरअसल जापान में अंतिम संस्कार अनुष्ठान के दौरान हड्डियों को एक चॉपस्टिक से दूसरे चॉपस्टिक तक पास किया जाता है, तो इस तरह खाना देना वर्जित माना जाता है। ध्यान रहे, जापानी निंजा बड़े खतरनाक होते हैं।
Images Source - justhungry.com

अगर आप एक महिला हैं और अपने किसी कागोरो जनजाति के किसी नाइजीरियन दोस्त से मिलने गए हैं तो भूल कर भी चम्मच न मांगें। डिनर के अनुष्ठान में मार्गरेट विसर (Margaret Visser) के अनुसार औरतों का चम्मच मांगने का मतलब विद्रोह करने की घोषणा होता है।
Images source : © Getty Images

अमेरिका में अगर आप किसी बड़े इंसान के घर खाने पर जा रहे हैं और पहुत सारी चम्मच, छुरी और कांटे से खाना नहीं जानते तो आप उसे कभी प्रभावित नहीं कर पाएंगे।
Images Source - BuzzFeed
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।