मनुष्य के बारे में अनोखे तथ्य
मनुष्य के विषय में बहुत सारे ऐसे तथ्य है जिनसे शायद आप अनजान हैं। आइए इस स्लाइड शो के द्वारा जानें मनुष्य से जुड़े अनोखे तथ्यों के बारे में।

कुदरत की सबसे ताकतवर और बुद्धिमान मशीन है मनुष्य। सृष्टि की सबसे विलक्षण, अद्भुत तथा सामर्थ्यवान संरचना है मनुष्य। मनुष्य के विषय में बहुत सारे ऐसे तथ्य है जिनसे शायद आप अनजान हैं। आइए इस स्लाइड शो के द्वारा जानें मनुष्य से जुड़े अनोखे तथ्यों के बारे में।

वैज्ञानिकों के अनुसार, मनुष्य के दिमाग में लगभग 30 लाख अरब तंत्र कोशिकाएं मौजूद होती हैं। इसमें मौजूद प्रत्येक कोशिका अपने संचालन के लिए वोल्टेज का दसवां हिस्सा इस्तेमाल करती है।

मनुष्य की आंखें एक साथ 15 लाख संदेश इकट्ठा करती है। अगर हम इसकी नक़ल तकनीकी यंत्र द्वारा करना चाहें तो हमें 25000 टीवी ट्रांसमीटरों एवं रिसिवरों की आवश्कता होगी।

मनुष्य के कान में मौजूद श्रवण यंत्रिका की लंबाई लगभग तीन चौथाई इंच है लेकिन इसमें 30 हजार विद्युत सर्किट समाये हुए है। हमारे कान इतने संवेदनशील होते है कि यह 12 प्रकार के विभिन्न स्वरों के अंतर को पहचान सकते है।

35 साल की उम्र के बाद ब्रेन प्रतिदिन लगभग एक हजार कोशिकाओं को गंवा देता है। इन कोशिकाओं को ब्रेन पुन: प्रतिस्थापित भी नही करता। लेकिन फिर भी जीवन भर मस्तिष्क का कार्य सुचारू रूप से चलता रहता है।

हमारा यह दिल हर साल लगभग 4 करोड़ बार धड़कता है, किसी छुट्टी और लुब्रिकेशन की सहायता के बिना। यद्यपि आपको इस बात का पता नहीं होगा कि आपका दिल एक लाख बार धडकते हुए सिर से पैर तक मौजूद 10,000 कि.मी से भी अधिक रेड ब्लड सेल से गुजरता हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।