वजन को काबू में रखने वाले हेल्दी स्नैक्स
वजन को नियंत्रण में रखने और शरीर को सेहतमंद बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है, ताजे फल, सूखे मेवे, ओट्स आदि का सेवन कीजिए।

वजन को नियंत्रण में रखने के साथ-साथ शरीर को सेहतमंद बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप नियमित अंतराल पर हेल्दी स्नैक्स ले रहे हैं तो यह आपके वजन को संतुलित रखता है साथ ही यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। स्नैक्स में तले हुए, फास्ट फूड की जगह स्वस्थ स्नैक्स को शामिल कीजिए। अनहेल्दी स्नैक्स खाने से सेहत के साथ काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है क्योंकि तले हुए स्नैक्स खाने से आलस व नींद आती है। विस्तार से जानिये कि कौन से स्नैक्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
image source - getty images

नट्स और सीड (बादाम, पिस्ता, सनफ्लॉवर सीड) का सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद रहता है, साथ ही इनमें असंतृप्त वसा पाया जाता है, जो वजन नहीं बढ़ाता। इसके अलावा इसमें भरपूर कैलोरी पाई जाती है। कोशिश कीजिए कि खाने के बीच में एक मुट्ठी स्नैक्स का सेवन कीजिए।
image source - getty images

फलों से अच्छा हेल्दी स्नैक्स का विकल्प नहीं हो सकता है, हर फल की अपनी खासियत होती है। ताजे फलों में पानी, आयरन, फाइबर, विटामिन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसके नियमित सेवन से आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा कम हो जाती है। मौसम के हिसाब से मौसमी फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
image source - getty images

ओट्स वजन घटाने के लिए बेहतर स्नैक्स है। इसका सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है, जिनका वजन अधिक है उनके लिए ओटमील का फायदेमंद है। ओटमील में सूखे मेवे डाल कर भी खा सकते हैं। ओट्स खाने से शरीर को खूब सारा फाइबर मिलता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में आपको बार-बार खाने की जरूरत नहीं होगी।
image source - getty images

अंकुरित अनाज और दालें भी स्वस्थ स्नैक्स हैं, इससे वजन नियंत्रण में रहता है साथ ही शरीर को भरपूर पोषण भी मिलता है। इसमें प्रोटीन के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर को ऊर्जावान रखता है। फाइबर वजन कम करे में सहायक है।
image source - getty images

कई फलों को काटकर दही में मिलाकर हेल्दी स्नैक्स बनाकर उसे खायें। इसमें कुछ फाइबरयुक्त लो कैलोरी वाले फल और कुछ मीठे हाई कैलोरी वाले फल तथा गाजर, चुकंदर आदि सब्जियों को भी मिला सकते हैं। इसके अलावा इसमें सूखे मेवे, अंकुरित चना भी मिला सकते हैं। अब इसमें दही के साथ नमक या चीनी मिलाकर खायें। इसे खाने से आपकी भूख मिटेगी ही, साथ ही सभी जरूरी विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और प्रोबायोट भी शरीर को मिलेगा।
image source - getty images

यह कम समय में बनने वाला सबसे पौष्टिक और हेल्दी स्नैक्स है। पोहा में कैलोरी कम होती है और यह शरीर के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता।
image source - getty images

फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरा दलिया हेल्दी स्नैक है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया खाएं। इससे कई तरह की रेसिपी भी बना सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार नमक या चीनी डालकर इसे खायें।
image source - getty images

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैल्शियम पाया जाता है, यह स्वाद में भी लाजवाब होता है। छाछ पीने से भूख कम लगती है, जो कि वजन कम करने के लिए बढि़या है। वैसे तो डेयरी उत्पाद से बनी कोई भी चीज सेहत के लिए फायदेमंद होती है, मगर छाछ की बात थोड़ा अलग है।
image source - getty images

साबुत अनाज से बने स्नैक्स का सेवन कीजिए। गेहूं और उनसे बने स्नैक्स में चीजें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो आपके बढ़ते वजन पर अंकुश लगाएगा।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।