सोने से पहले कभी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ जाएगा वजन

आजकल तेजी से वजन बढ़ना ना सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों की भी शिकायत रहती है।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Dec 11, 2017

वजन बढ़ना

वजन बढ़ना
1/6

आजकल तेजी से वजन बढ़ना ना सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों की भी शिकायत रहती है। वजन बढ़ने के लिए सीधे तौर पर हमारा लाइफस्टाइल और हमारा गलत खानपान जिम्मेदार होता है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो रात के समय खाने से शरीर में ज्यादा मात्रा में फैट जमा होने लगता है। आज हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सोने से पहले कभी नहीं खाना चाहिए।

मैदा

मैदा
2/6

मैदा बढ़ते वजन का सबसे बड़ा साथी है। मैदे में बहुत मात्रा में कैलोरी होती है। रात के समय इससे बनी चीजें जैसे पूढ़ी, परांठा, ब्रैड, बिस्किट, पिज्जा आदि खाने से बचें। इस तरह की चीजें दिन में खाएं और भरपूर पानी का सेवन करें।

मक्खन

मक्खन
3/6

वजन को तेजी से बढ़ान के लिए मक्खन सीधे सीधे जिम्मेदार है। इसलिए मक्खन को रात के समय न खाएं। इसमें फैट बहुत मात्रा में होता है जो रात को आसानी से नहीं पच पाता और बॉडी में चर्बी जमा होनी शुरू हो जाती है।

क्रीम

क्रीम
4/6

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में फैट जमा ना हो तो रात के समय क्रीम का सेवन न करें। इसमें फैट मोटापे का कारण बनता है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है।

व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड
5/6

व्हाइट ब्रेड में शुगर की काफी मात्रा होता है और फाइबर न के बराबर होता है। खाने का ऐसा मिश्रण वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। रात के समय इसका सेवन करने से शरीर में फैट बढ़ना तेजी से शुरू हो जाता है। रात को सोते वक्त व्हाइट ब्रेड कभी ना खाएं।

केला

केला
6/6

सोने से पहले कभी भी केला नहीं खाना चाहिए। केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से वजन काफी तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए केले का सेवन सिर्फ दिन में ही करें।

Disclaimer