इन 5 गलतियों की वजह से नहीं घटता महिलाओं का वजन

हर किसी के लिए प्रोटीन का सेवन महत्वपूर्ण है। यह हमारे बॉडी की मांसपेशियों के विकास और संरचना के लिए काफी ज़रूरी है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं। ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपने शरीर में प्रोटीन का सेवन कम करती हैं, जबकि वसा का ज्यादा सेवन करती हैं। यदि आप वजन को कम करना चाहती हैं, तो प्रोटीन का सेवन कीजिए। लेकिन अधिक प्रोटीन लेने की सिफारिश नहीं की जाती है, क्योंकि अतिरिक्त प्रोटीन वसा के रूप में जमा हो सकता है।

अधिकांश महिलाएं फल खाने से बचती हैं, क्योंकि ये शुगर में उच्च होते हैं। फलों में पाया जाने वाला शुगर बाहर तैयार किए जाने वाले शुगर से बिलकुल ही अलग है। यह हमारे शरीर में अलग तरीके से काम करता है। फल पोषक तत्वों में समृद्ध हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। ये वसा, सोडियम, कैलोरी में स्वाभाविक रूप से कम होते हैं और इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह और मोटापे जैसी कई घातक बीमारियों से लड़ने और इलाज करने में मदद करता है।

बहुत अधिक कैलोरी खाने से आपको वजन कम करने में मदद नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, बहुत कम कैलोरी खाने से आपको भूख लगती है, इससे मांसपेशियों को हानि हो सकती है और आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करना है तो इस तरह से पकाकर खाएं मशरूम

पर्याप्त नींद नहीं लेने का सेहत पर बुरा असर पड़ता है, यह तो आपने सुना ही होगा। अच्छी नींद नहीं लेने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कई महिलाएं घर और बाहर के काम करने की वजह से पर्याप्त नींद नहीं लेती, जिससे उनका वजन नहीं घटना। पर्याप्त नींद लेने की वजह से आप स्वस्थ रहते हैं और आपका मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

अपने व्यायाम से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए, आपको समय-समय पर अपना रूटीन बदलना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने द्वारा किए गए सभी व्यायामों की रुटीन को बदल दें। अपने ट्रेनर की मदद से कब कौन सी एक्सरसाइज करनी है इसकी जानकारी जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: जिम से नहीं बल्कि इन 5 फूड से कम करें पेट की चर्बी
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।