स्वस्थ आदतों को याद रखने के उपाय
हम में से अधिकांश लोग फिट रहने के लिए स्वस्थ आदतों का पालन करने के महत्व को समझते हैं। लेकिन अनजाने में इन आदतों को जल्द छोड़ भी देते हैं। लेकिन यहां पर दिये कुछ उपाय आपको समय-समय पर फिटनेस उपायों को याद रखने में मदद कर सकते हैं।

फिट रहने के लिए रिमाइंडर
हम में से अधिकांश लोग फिट रहने के लिए स्वस्थ आदतों का पालन करने के महत्व को समझते हैं। लेकिन अनजाने में इन आदतों को जल्द छोड़ भी देते हैं। आमतौर पर हम इन स्वस्थ आदतों का लंघन जानबूझकर नहीं करते हैं। लेकिन चौबीस घंटों के दौरान बहुत सी बातों के दौरान यह हमारे दिमाग से निकल जाती है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप एक अस्वास्थ्यकर जीवन को अपना भाग्य मान लें। आप इन स्वस्थ आदतों को याद करने की दिशा में एक अतिरिक्त कदम उठाकर सब कुछ बदल सकते हैं। यहां पर कुछ तरीके दिये गए हैं जो समय-समय पर आपको फिटनेस उपायों को याद रखने में मदद करेंगे। Image Courtesy: getty images

जूतों को बिस्तर के पास रखें
हर सुबह ब्रिस्क वॉकिंग करना सेहत के लिए जरूरी होता है। यह जानने के बावजूद, हम हर सुबह इसे करना भूल जाते हैं। इसलिए इसे नियमित अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए बस जरूरत हैं जॉगिंग जूतों को बिस्तर के पास रखने की। ताकी अगली सुबह जब आप उठे तो पास रखें जूते आपको इस जरूरी वॉक के बारे में याद दिलाते रहें। Image Courtesy: getty images

अलार्म सेट करें
लगभग हम सभी सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म सेट करते हैं। तो क्यों न पानी पीने के लिए भी अलार्म सेट कर लिया जाये। दो घंटे का अलार्म सेट करें ताकी वह आपको पानी पीने या खाली बोतल को भरने की याद दिलाता रहें। साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि इसे हिट करने के लिए कोई स्नूज बटन न हो। Image Courtesy: getty images

टाइमर के साथ लाइट
घर में कदम रखते ही घर के काम-काज आपको परेशान करने लगते हैं। इस हलचल के बीच घर के कोने में रखा ट्रेडमिल पर आपका ध्यान नहीं जाता, ऐसा ही स्वास्थ्य के प्रति भी होता है। इस समस्या से उबरने का सबसे अच्छा तरीका है, रिमाइंडर के लिए समय सेट करते समय ट्रेडमिल के ऊपर लाइट लगाना। ऐसा करने से जब भी आपका एक्सरसाइज करने का समय होगा, लाइट अपने आप जलने लगेगी। Image Courtesy: getty images

दरवाजे में रिमाइंडर सेट करें
अपने दरवाजे के बिल्कुल सामने रिमाइंडर को सेट करें। ताकी जब भी आप दरवाजा खुले, आप हर समय उसे देखें। ऐसा करना आपको अपने कुत्ते को बाहर ले जाना या थोड़ी सी एक्सरसाइज करना, कभी भी भूलने नहीं देगा। Image Courtesy: getty images

टूथब्रश टच
आप टूथब्रश को भी रिमाइंडर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सुबह उठते ही टूथब्रश करने की आदत डालें। आपके टूथब्रश का वह पहला स्पर्श आपको हर सुबह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने की याद दिलाता रहेगा। Image Courtesy: getty images

फोन रिमाइंडर
बाकी सब उपाय विफल होने पर फोन रिमाइंडर आपका बचाव कर सकता है। यह एक ऐसा उपाय है, जो लगभग हर समय हर किसी के पास रहता है। जब आप ऑफिस से घर लौटने के बाद एक झपकी लेने लगते हैं तो फोन रिमाइंडर आपको यह याद दिलाने में मदद करता है कि यह समय आपका जिम जाने का है। Image Courtesy: getty images

रंगीन बो बांधें
अगर आप अस्वस्थ भोजन विकल्पों को छोड़ना चाहते हैं तो स्वस्थ आदत को याद रखने के लिए फ्रिज के दरवाजे पर रिमाइंडर के रूप में एक प्रभावशाली व रंगीन बो को बांधें। Image Courtesy: getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।