जीवन और सकारात्मकता

जैसा की हम सभी जानते हैं कि आज-कल जीवन कितना व्यस्थ और तनावपूर्ण हो गया है। जिम जाना, बच्चे को स्कूल छोड़ना, मेल का जवाब देना, बीवी के लिए शादी की सालगिरह का तोहफा लेना, फोन और बिजली का बिल, गाड़ी की ईएमआई, फिर दफ्तर और ना जाने ऐसे कितने काम दिन शुरू होने के साथ ही घेर लेते हैं और फिर रात तक पीछा नहीं छोड़ते। और अगले दिन फिर उतने ही काम....जीवन जैसे बोझ बन जाता है। ऐसे में हम अक्सर अपने और दूसरों लोगों के बारे में सोचना भूल जाते हैं। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि थोड़े से दयालुभाव और अच्छे व्यवहार से हम न सिर्फ अपना, बल्कि दूसरों का दिन भी बेहतर बना सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा फैला सकते हैं। जलिये जानें कैसे...... courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
सकारात्मक ऊर्जा

एक बेहतर समाज व जीवन के लिए कई गुणों की ज़रूरत होती है। बेहतर व्यवहार से हम चाहे तो न सिर्फ खु़द खुश रह सकते हैं बल्कि लगों को भी खुश रख सकते हैं। सफल व्यक्ति सकारात्मक उर्जा से कार्य करते हैं .. क्योंकि सकारात्मक सोच से ही सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है ... और फिर परिणाम भी सकारात्मक ही आते हैं। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
क्यों है ज़रूरी

कई बार हम अपनी सारी शक्तियों ,संसाधन और ताकत होने के बावजूद भी आगे कदम बढाने से डरते है, या उनका उपयोग करने से घबरा जाते हैं। लेकिन यदि हम इनका सही प्रयोग करना सीख जांए तो सफलता हमारे कदम चूमेगी। और इसके लिए सबसे ज़रूरी है आपका सकारात्मक होना। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
मुस्कुराहट

लोगों का मुस्कुराकर अभिवादन करें। इसकी शुरुआत अपने घर और फिर पड़ोस से करें। जब आप मुस्कुराकर किसी से बात करते हैं या उपका उत्तर देते हैं तो आप दोनों के ही मन में एक सुखद भाव आता है। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
थोड़ी नेकी भी कर ली जाए

खुद के लिए करोड़ों रुपये कमा कर भी अक्सर लोग दिल से उसका आनंद नहीं ले पाते। लेकिन किसी के लिए कुछ थोड़ा-बहुत करने पर भी एक कमाल की खुशी का अनुभव होता है। यकीन नहीं आता तो आज एक कप कॉफी अपने वेटर के लिए भी आर्डर कर के देख लीजिए..! courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
छोटी-छोटी खुशियां

ऑफिस पहुंचने की जल्दी में टोल नाके पर लगी लंबी लाइन दिमाग़ को कार के इंजन की ही तरह गर्म कर देती है। तब अपने पीछे वाली कार में चिल्लते इंसान का टोल भर कर उसके चहरे की तरफ देखियेगा, आप खुद को खुश होने से रोक नहीं पाएंगे। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
लव नोट

देर रात तक सारा काम निपटाने के बाद सोई अपनी पत्नी के के पास सुबह की चाय और नाश्ते के साथ एक प्यारा सा नोट छोड़कर देखियेगा, जिसमें लिखा हो कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं, और उनकी आपके जीवन में कितनी ख़ास जगह है। शाम को आपके घर का माहौल पूरी तरह सकारात्मक्ता से भरा होगा। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
खुद को म़ाफी

अपने द्वारा की गई किसी गलती के लिए खुद को कोसने की जगह माफ करके देखियेगा, आपको ना सिर्फ बेहतर महसूस होगा बल्कि दोबारा बाद में वहीं गलती ना दोहराने की सही सीख व आत्मविश्वास भी मिलेगा। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
प्रकृति का खयाल

जब आप अपने बर्गर के पैकेट को टेबल पर ना छोड़ या यूं ही कहीं ना फैंक कर कूड़ेदान में डालते हैं और वेटर आपको देखकर प्यारी सी मुस्कान देता है तो ये एक कमाल का अहसास देता है। ऐसा कर बिना कुछ बोले ही आप दो लोगों में एक कमाल का सामाजिक का वार्तालाप होता है। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
पड़ोसी को गिफ्ट

कभी पड़ोस वाले ओल्ड एज होम के वर्मा एंकल को उनके जन्म दिन पर कोई प्यारी सी घड़ी गिफ्ट करके देखियेगा, यकीन मानिये उनकी प्यारी सी मुस्कान आपको मन ही मन लाखों दुआएं दे जाएगी। और आपका पूरा दिन एक वैकेशन जैसा सुहावना हो जाएगा। courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images