कैसे जानें अपने साथी को बेहतर
किसी भी रिश्तो को एक बेहतर शक्ल देने के लिए एक दूसरे के बारे में सभी जानकारियां ठीक से मालूम होना जरूरी होता है।

रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर को समझना और उनकी आदतों को जानना बेहद जरूरी होता है। लेकिन सवाल ये है कि क्या आप अपने पार्टनर को वाकई ठीक से जानते हैं? और यदि नहीं तो आप उन्हें बेहतर ढंग से कैसे जान सकते हैं? देखिये अगर अपने साथी को जानना बहुत मुश्किल नहीं है तो बहुत आसान भी नहीं है, लेकिन असंभव बिल्कुल नहीं.... कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को जल्द ही ठीक से समझ सकते हैं। चलिये जानें कैसे...
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कहते हैं एक दोस्त दूसरे का सबसे बड़ा राजदार होता है। तो आपके पार्टनर के दोस्त उनके बारे में आपको कुछ कमाल की और असली जानकारी लेने में मदद कर सकता है। वे आपको आपके पार्टनर की पसंद—नापसंद, कॉलेज लाइफ की बातें और उनकी जिंदगी के यादगार पलों के बारे में बता सकते हैं, जो आपको आपके पार्टनर का आदत के बारे में काफी आइडिया दे सकता है। और अगर आपके पार्टनर का कोई दोस्त ही नहीं है तो ये भी एक बड़ी जानकारी है!
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आपके पार्टनर के भाई-बहन या रिश्तेदार भी उन्हें बचपन से जानते हैं, वे आपकी बड़ी मदद हो सकते हैं। लेकिन ज़रूरी नहीं कि आपको उनसे आपको सारी जानकारियां मिल ही जाएंगी। इसके लिए आपको अपनी तीव्रबुद्धी और विकेक का इस्तेमाल करना होगा। समय के साथ आपको उनसे बात करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आज-कल हर कोई शोशल नेटवर्किंग जैसे फेसबुक, वॉट्सएप या ट्विटर आदि से जुड़ा ही होता है। और यकीन मानिये ये किसी व्यक्ति की आदतों के बारे में बहुत अहम जानकारियां का खजाना होता है। इससे आपको उनके व्यक्तित्व का अच्छा-खासा आइडिया लग जाएगा। आप फेसबुक या ऐसा अन्य साइटों के माध्यम से उनकी पसंद नापसंद का भी आइडिया ले सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

किसी भी काम में जल्दबाजी नुसानदायक हो सकती है। खासतौर पर रिलेशनशिप में। इसलिए अपने पार्टनर को समय दें, रिश्ते में सच्चाई रखें और एक-दूसरे का ख्याल रखें। एक ही दिन में उनके बारे में सबकुछ जानने की कोशिश न करें, धीरे-धीरे उनके बारे में जानें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कई बार देखा गया है कि पिछले रिलेशन में धोखा मिलने की वजह से लोग आगे भी भरोसा करना छोड़ देते हैं, लेकिन यदि आपका पार्टनर आप दोनों के रिश्ते में फिर से उस चार्म और कनेक्शन को जोड़ने में सफल रहता / रहती है तो उन पर भरोसा करना भी शुरू करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अपने पार्टनर के साथ दोनों के किसी पसंदीदा विषय पर बातचीत करें और फिर धीरे - धीरे उनके कम्फर्ट जोन में दाखिल होकर सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू करें। सवाल पूछने के बाद एकदम से जबाव न मांगे, उन्हे सोचने-समझने का समय दें। इस तरीके से आपको उनके बारे में उनसे ही जानकारी हासिल होगी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अपने सवालों की बारिश करने से पहले उसे थोड़ा सोचने और समझने का मौका भी दें। उनके साथ अच्छी तरह से बातचीत करें और माहौल को सहज बनाएं। कुछ अपने बारे में बताएं, कुछ उनके बारे में पूछें और जानें। एक अच्छी बातचीत से आपको उनके बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आपका पार्टनर किस काम को ज्यादा पसंद करता / करती है यह जानना जरूरी है। उनके काम - काज के बारे में डायरेक्ट रहने से आपको उनके बारे में की जरूरी जानकारी मिलती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अपने पार्टनर के बारे में जानने के लिए उनके दोस्तों के बारे में जानकारी होना जरूरी होता है। उनके ग्रुप में वह किनके साथ रहते हैं, या उनके दोस्तों के बीच वह किन कामों के लिए मशहूर हैं, या फिर वे किस प्रकार की शैतानियां करते हैं आदि।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

एडिनबर्ग इंटरनेशनल साइंस मैगजीन में छपे एक शोध को अनुसार हर रात आप अपने पार्टनर के साथ किस पॉजिशन में सोते हैं, उससे आपके और आपके पार्टनर के बीच कितन प्यार है, इसका पता तलता है। शोध के अनुसार जो जोड़ेवे कपल जो अपने पार्टनर के साथ एक इंच से कम दूरी बनाकर सोते हैं वे सबसे ज्यादा खुश होते हैं। जबकि जिन कपल्स के बीच 30 इंच से ज्यादा का गैप रहता है वो अन्य के मुकाबले कम खुश रहते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।