आहार में अलसी शामिल करने के 9 तरीके
सुपर फुड अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसके अद्भुत लाभ पाने के लिए अपने आहार में अलसी को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

आहार में ले अलसी
ओमेगा-3 फैटी एसिड सामान्यत मांसाहारी खाद्य पदार्थों में पाया जाता हैं। लेकिन अलसी भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोतों में से एक है। सुपर फुड अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। डब्लयू एच ओ ने भी इसे सुपर फुड माना है। इसलिए शाकाहारियों को इसके अद्भुत लाभ पाने के लिए अपने आहार में अलसी को शामिल करने की सिफारिश की जाती है। यहां दिये व्यावहारिक तरीकों से आप अपने आहार में अलसी को अपना सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

भुनी हुई अलसी
अधिकांश लोगों को सादी अलसी खाना पसंद नहीं होता है, ऐसे में आप अलसी को भूनकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करना न केवल अलसी को स्वादिष्ट बल्कि कुरकुरा स्वाद भी देता हैं।
Image Courtesy : Getty Images

गर्म पानी के साथ अलसी
अलसी को पीसकर पाउडर के रूप में इस्तेमाल करना, अलसी को उपभोग करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आप गर्म पानी के एक गिलास के साथ एक चम्मच अलसी के पाउडर को नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अलसी को अधिक मात्रा में पीस कर न रखें, यह पाउडर के रूप में खराब होने लगती है।
Image Courtesy : Getty Images

फलों के रस में अलसी
आप अलसी के पाउडर को फलों के रस में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास जूस यानी 150 मिलीलीटर में एक चम्मच अलसी पाउडर को मिला सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सात दिन से ज्यादा पुराना पीसा हुआ पाउडर प्रयोग न करें। इसको एक साथ पीसने से तिलहन होने के कारण खराब हो जाता है
Image Courtesy : Getty Images

दही या रायते में अलसी
अगर आपको दही खाना पसंद है तो अलसी का रायता आपके लिए एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकता हैं। अलसी का रायता बनाने के लिए आप एक कप कसी हुई लौकी, एक कप दही, आधी चम्मच मोटी पिसी अलसी, आधा चम्मच काला नमक और थोड़ी सी चीनी ले लें। फिर इन सब सामग्री को एक बाउल में मिलाकर एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रखकर ठंडा सर्व करें।
Image Courtesy : Getty Images

रोटी या परांठे के रूप में
अलसी एक जीरो-कार्बोहाइड्रेट आहार है अर्थात् इसमें कार्बोहाइट्रेट अधिक होता है। शक्कर की मात्रा न्यूनतम होती है। आप अलसी के स्वास्थ्य लाभों को पाने के लिए रोटी या परांठे के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप आटा गूंथते समय अलसी को पीसकर आटे में मिलाकर रोटी या परांठे बना सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

अलसी की चाय का भी मजा लें
अलसी का सेवन चाय के रूप में भी किया जा सकता है। अलसी की चाय बनाने के लिए एक चम्मच अलसी पावडर को दो कप (360 मिलीलीटर) पानी में तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह पानी एक कप न रह जाए। थोड़ा ठंडा होने पर शहद, गुड़ या शकर मिलाकर पीये। यह उपाय सर्दी, खांसी, जुकाम, दमा आदि में भी लाभकारी होती है। सर्दी होने पर इस चाय का सेवन दिन में दो से तीन बार करें।
Image Courtesy : Getty Images

गर्मा गर्म दूध और अलसी
दूध के साथ भी अलसी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच पीसी अलसी मिलाये। सोने से पहले इस मिश्रण को पीने से शरीर का सेरोटोनिन स्तर बढ़ता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है।
Image Courtesy : Getty Images

सलाद या व्यंजन के साथ
अपने आहार में सलाद या व्यंजन के रूप में अलसी को शामिल करना एक स्वस्थ और स्वादिष्ट तरीका है। इसके लिए अपने सलाद या व्यंजन को अच्छा स्वाद या फ्लेवर देने के लिए एक चम्मच भुने हुए अलसी के पाउडर उसपर छिलक सकते हैं। सब्जी की ग्रेवी में भी अलसी पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है।
Image Courtesy : Getty Images

अलसी मिला चिकन भी है मजेदार
अलसी केवल शाकाहारी व्यंजन को ही स्वाद और सुगंध प्रदान नहीं करती बल्कि चिकन जैसे मांसाहारी व्यंजन को भी अद्वितीय स्वाद प्रदान करती है। आप चिकन को बनाते समय इसमें अलसी का पाउडर मिला सकते हैं या फिर डिश को गर्निश करने के लिए इसमें अलसी का पाउडर मिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि गर्म तेल में सीधे अलसी के पाउडर को न मिलाये क्योंकि इससे आपकी डिश को स्वाद बिगड़ सकता हैं।
Image Courtesy : Getty Images

सावधानी
किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ की तरह अलसी का अधिक सेवन भी आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से अलसी के केवल दो चम्मच का ही सेवन करना चाहिए। यानी इसकी लगभग 30 से 60 ग्राम मात्रा तक प्रतिदिन ली जा सकती है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।