एक मिनट में व्यवस्थित होने के तरीके
अपने आपको व्यवस्थित रखना बहुत बड़ी बात नहीं बल्कि इससे आपकी कई परेशानियों का हल होता है, खुद को व्यवस्थित रखकर आप मानसिक तनाव से भी बचते हैं।

आर्गनाइज्ड यानी व्यवस्थित होना बहुत ही अच्छी बात है। व्यवस्थित होना ही आपकी बहुत सारी परेशानियों का हल है। ये व्यवस्था आपके हर क्षेत्र में आता है, चाहे वह ऑफिस हो, घर हो या फिर किसी भी जगह। अगर आप व्यवस्थित नहीं हैं तो आपको कई परेशानियां भी हो सकती हैं। कुछ लोगों को लगता है कि व्यवस्थित होने के लिए बहुत सारा वक्त चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। कई आसान तरीकें हैं जो आपको आसानी से व्यवस्थित कर सकते हैं वो भी एक मिनट में।
image courtesy - getty images

ऐसी वस्तुओं की लिस्ट बनायें जो आपके काम की नहीं है और वो आपके पास अभी भी हैं। उन वस्तुओं को घर से बाहर का रास्ता दिखायें। बस उन चीजों को रखें जो आपके लिए जरूरी हैं।
image courtesy - getty images

घर के सभी सामानों को व्यवस्थित तरीके से उनके लिए उचित स्थान का चुनाव करके रखें। सही जगह पर रखने से आपको जब भी उस वस्तु की जरूरत होगी वो आसानी से मिल जायेगी और उसके लिए आपको मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी।
image courtesy - getty images

कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसी कई वस्तुयें अपने पास रखते हैं जिसका कोई भी इस्तेमाल फिलहाल आपके लिए नहीं होता। ऐसी वस्तुओं को अपने पास बिलकुल न रखें।
image courtesy - getty images

आपके लैपी के डेस्कटॉप पर कई ऐसी फाइलें हैं जिनका आपसे कोई लेना-देना नहीं। इन फाइलों को या तो डेस्कटॉप से डिलीट कीजिये या कहीं और रखिये।
image courtesy - getty images

आपके पास कई ऐसे मेल भी हैं जो जो आपके इनबॉक्स की जगह को घेरे हुए हैं। उन मैसेजेज और मेल्स को भी हटाइए जिनकी कोई जरूरत नहीं। अगर कोई जरूरी मेल है तो उसके लिए अलग से फोल्डर बनाइये और उन्हें वहां पेस्ट कीजिए।
image courtesy - getty images

ऐसा नहीं कि आपने अपने फ्रिज में जो सामान रख दिया वो कभी भी खराब नहीं होगे। अगर आपके फ्रिज में फल और सब्जियां ज्यादा दिन से रखी हैं तो वो खराब हो सकती हैं, उनको फ्रिज से बाहर निकालकर फेंकिये।
image courtesy - getty images

अभी भी आपकी कपड़े की आलमारी में ऐसे कई कपड़े हैं जिनको आप दस साल या उससे पहले पहना करते थे। वे आपके किसी काम नहीं केवल आलमारी की जगह घेर रहें हैं। उन कपड़ों को बाहर निकालना ही बेहतर। मोजे में अगर छेद हो गया हो या उनका जोड़ा न मिल रहा हो तो उनको भी बाहर निकालना अच्छा होगा।
image courtesy - getty images

कुछ किताबें ऐसी हैं जिन्हें बार-बार पढ़ने का मन करता है और हर बार वे आपको अच्छी लगती हैं, लेकिन कुछ किताबें और मैगजींस ऐसी भी हैं जिनका कोई प्रयोग नहीं। उनको किताबों की आलमारी से बाहर का रास्ता दिखाइये और नई किताबें ले आइए।
image courtesy - getty images

फर्स्ट एड किट तो सबके घर में होता है और इसमें कई जरूरी दवाईयां भी होती हैं, लेकिन कुछ दवाईयां ऐसी भी हैं जो एक्सपायर हो चुकी हैं। अगर आपके फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर दवाइयां हैं तो उन्हें बॉक्स में रखना उचित नहीं।
image courtesy - getty images

बेडरूम और वॉशरूम को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। अगर आपके बेडरूम में कई ऐसे सामान हैं जो जरूरी नहीं तो उनको बेडरूम में रखना ठीक नहीं। वॉशरूम में भी कई खाली हो चुके शैंपू के डिब्बे होंगे, उन्हें भी वहां से निकालिए।
image courtesy - getty images

कुछ शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि महिलाओं का हैंडबैग टॉयलेट से भी गंदा होता है, ऐेसी स्थिति आप अपने हैंडबैग की बिलकुल भी न करें। जो आपके लिए जरूरी हो वही सामान हैंडबैग में रखें।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।