अगर खूबसूरती में रह जाए कोई 'खामी' तो कैसे करें उसे दूर

अगर आप अपने अंदर सौंदर्य खामियों को महसूस करती हैं तो आपको इसे दूर करने के लिए सर्जरी करवाने की कोई जरूरत नहीं हैं। आप यहां दिये उपायों द्वारा अपनी "सौंदर्य खामियों'' को दूर कर सकती हैं।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Jul 03, 2014

"सौंदर्य खामियों'' को दूर करने के उपाय

"सौंदर्य खामियों'' को दूर करने के उपाय
1/11

अक्‍सर आपने सुना होगा कि अपने सौंदर्य खामी जैसे लंबी नाक, पतले होंठ या‍ फिर डबल चीन आदि को दूर करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ने सर्जरी करवाई। ऐसे ही कुछ लोग सर्जरी करवाकर ज्‍यादा खूबसूरत लगते है, वहीं अन्‍य प्‍लास्टिक सर्जरी से घबरा जाते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए यह प्रक्रिया बहुत महंगी होती है। अगर आप अपने अंदर सौंदर्य खामियों को महसूस करती हैं तो आपको इसे दूर करने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं हैं। आप यहां दिये उपायों द्वारा अपनी "सौंदर्य खामियों'' को दूर कर सकती हैं। image courtesy : getty images

मोटी नाक

मोटी नाक
2/11

मोटी, लंबी और कुटिल नाक को अक्‍सर लोग पसंद नहीं करते हैं। और अपनी इस नापसंद के बारे में अक्‍सर खुल कर बोलते भी हैं। अगर आप भी इस बात से चिंतित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्‍योंकि आप बिना सर्जरी के अपनी पसंद की नाक पा सकते हैं। इसके लिए क्रीम बेस्ड डार्क शेड का फाउंडेशन लीजिए। इसे नाक के ऊपरी भाग से लगाते हुए नीचे तक लगाइए। नाक पर लगाने के बाद इसे मेकअप स्पंज की मदद से नाक से लेकर गालों की तरफ फैला लीजिए। इसके बाद एक एंगल वाले ब्लश ब्रश की मदद से हाइलाइटिंग क्रीम की पतली रेखा नाक के बीच से नीचे की ओर लगाएं। इसके बाद थोड़ा ब्रांजर लगाये और पाउडर की हल्की-सी परत फाउंडेशन को सैट करने के लिए लगाएं। image courtesy : getty images

हुडेड यानी उनींदी आंखे

हुडेड यानी उनींदी आंखे
3/11

ऐसी आंखों में पलकें दिखाई नहीं देती हैं। इन्हें बेडरूम आईज भी कहा जाता है, क्योंकि ऐसी आंखे उनींदी-सी लगती है। इन आंखों पर ज्‍यादा गहरे रंग का आईशेडो इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। आंखों की क्रीज और हुडेड एरिया पर मध्‍यम आईशैडो लगाये। आईब्रो बोन और आंखों के इनर कार्नर पर लाइटर शेड लगाएं। टॉप लैश लाइन पर आईलाइनर से पतली सी लाइन बना कर फैलाये। ऊपरी लैशेज को कर्ल करें और ब्लैक मस्कारा लगाएं। आप पलकों पर नकली आइलैश भी लगा सकते हैं। image courtesy : getty images

पतले होंठ

पतले होंठ
4/11

लिप ग्‍लोस लगाने से आपके छोटे और पतले होंठ थोड़े से मोटे दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा लिप लाइनर को होठों के बाहरी किनारों पर लगाएं। लिपस्टिक का कोई भी रिच शेड लगाएं और लिप ग्लॉस की सहायता से ऊपर व नीचे के होंठ के बीच के हिस्से को हाईलाइट करने से भी होंठ मोटे दिखाई देते हैं। image courtesy : getty images

गोल चेहरा

गोल चेहरा
5/11

अगर आप चेहरा बिल्‍कुल ही गोल हैं और आप अपने चेहरे की गोलाई को कम करना चाहते हैं तो अपने माथे, ऊपरी गालों और ठुड्डी पर हल्‍के रंग का फाउंडेशन लगाना शुरु करें। फिर अपने चेहरे के साइड और जॉ लाइन के ऊपर डार्क फाउंडेशन लगाएं, जिससे आपको स्‍लिम इफेक्‍ट दिखे। image courtesy : getty images

पीली त्वचा

पीली त्वचा
6/11

चिकनी त्‍वचा हर किसी की पहली पसंद होती है। लेकिन लाइट और चिकनी त्‍वचा पर सूर्य के हानिकारक प्रभावों की संभावना अधिक रहती है। जिसके कारण त्‍वचा पीली और बेजान होने लगती है। इसलिए अपनी त्‍वचा की सुंदरता बरकरार रखने के लिए बरसात या धूप हर मौसम में अपनी त्‍वचा पर नियमित रूप से सनस्‍क्रीन लगाने की आदत डाले। image courtesy : getty images

चकत्ते

चकत्ते
7/11

चकत्तों को कवर करना लगभग असंभव सा होता है। इसलिए अपने चकत्तों को स्‍वीकार करें और इससे पसंद करने का प्रयास करें। चकत्तें आपको अद्वि‍तीय बनाते हैं और इन्‍हें स्‍वीकार कर आप और भी अधिक सुंदर बन सकते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं चेहरे पर चकत्तों को छिपाने के लिए फाउंडेशन के इस्‍तेमाल करती हैं। अपने चकत्तों को कवर करने की बजाय त्‍वचा की टोन से हल्‍के फाउंडेशन और मॉइचराइजर से इसे उभारें। image courtesy : getty images

टेढ़े दांत

टेढ़े दांत
8/11

दांतों को ज्‍यादा ध्‍यान से बचाने के लिए बहुत अधिक बोल्‍ड लि‍पस्टिक को लगाने से बचें। इसकी बजाय अपनी आंखों को सुंदर बनाने की कोशिश करें। ताकी लोगों का ध्‍यान सीधा आपकी सुंदर आंखों पर जाये। सस्ता स्पष्ट ब्रेसिज टेढ़े दांत को दूर करने का वयस्कों के बीच एक हिट उपाय हैं। image courtesy : getty images

बड़ी आंखें

बड़ी आंखें
9/11

आप भाग्‍यशाली हैं कि आपकी स्‍वाभाविक रूप से बड़ी आंखें हैं। लेकिन ध्‍यान रखें कि आपकी बड़ी नीली आंखों के लिए नीले रंग की पोशाक पहनें लेकिन नीले रंग का आई शैडो न लगाये। साथ ही बड़ी भूरी आंखों को बयान करने में सुनहरा रंग आपकी मदद कर सकता हैं। image courtesy : getty images

डबल चिन

डबल चिन
10/11

डबल चिन यानी दोहरी ठुड्डी की समस्या तब होती है, जब आपकी ठुड्डी के नीचे की मांसपेशियों का कसाव कम हो जाता है, जिसके कारण चेहरे पर दो ठुड्डियां नजर आती हैं। साधारण तौर पर इसका मुख्य कारण उम्र का ढलना ही है, पर इसके अलावा जेनेटिक कारण, व्यायाम न करना और अतिरिक्त वसा से भी डबल चिन उभर जाती है। डबल चिन को छुपाने के लिए डार्क ब्राउन शेड के ब्लशऑन से कॉन्टोरिंग कर लें। इससे आपका फेस पतला नजर आएगा। चीक्स बोन्स पर हाइलाइटर जरूर इस्तेमाल करें। image courtesy : getty images

Disclaimer