अपने लुक्स को बेहतर महसूस करने के तरीके
लुक्स को बेहतर महसूस न करने पर हम अक्सर अदंरूनी खूबियों को देखने का प्रयास करने लगते है। लेकिन ऐसा संभव नहीं कि हमारे लुक को लेकर कोई पूर्वाग्रह न हो।

कई बार हम खिड़की या यूं ही आईने में अपना अक्स देखकर रुक जाते हैं। क्या कभी आपने गौर किया है कि आपका चेहरा कितना कर्कश या कठोर नजर आ रहा है। आपके बालों की जड़ों से सफेदी झांक रही है। ऐसे ही आप लोगों की अदंरूनी खूबियों को देखने का प्रयास करें। और ऐसा संभव नहीं कि हमारे लुक को लेकर कोई पूर्वाग्रह न हो। लेकिन यहां दिये व्यावहारिक तरीकों को अपनाकर आप अपनी लुक्स को बेहतर महसूस करने के साथ भीतर से भी खूबसूरत बन सकते हैं। image courtesy : getty images

आप सुंदरता के लिए समाज की परिभाषा को नहीं बदल सकते, लेकिन खुद को बदल सकते हैं। आप विज्ञापनों में दिखने वाली सुंदरता से हटकर, अपनी पसंद के लोगों के वास्तविक जीवन में दिखने वाली सुन्दरता को देखें। image courtesy : getty images

खुद को उन तरीकों से परिभाषित करें, जैसे आप दिखते हैं। अपने आत्मसम्मान को बाहरी नहीं बल्कि भीतरी गुणों से बेहतर बनाये। आप अपनी क्षमताओं, व्यक्तित्व, रिश्ते, और परिप्रेक्ष्य के बारे में क्या पसंद है, इस पर ध्यान दें। ऐसा करने से आपको समय के साथ अपने अंदर सुधार दिख जायेगा। और आप भीतर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी बहुत सुंदर दिखने लगेंगे। image courtesy : getty images

अगर किसी दिन आपको लगता है कि आप अच्छे नहीं दिख रहे तो अत्यधिक प्रतिक्रिया न करें। क्योंकि चिंता और तनाव का वास्तव में आपके चेहरे पर बुरा असर पड़ सकता है। और सुखद उपस्थिति की कमी से बाहरी लक्षणों के प्रदर्शित होने की अधिक संभावना होती है। image courtesy : getty images

आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि सुखद अभिव्यक्ति के साथ व्यक्ति किसी को भी अधिक आकर्षित लगता है। इसके अलावा, चेहरे की प्रतिक्रिया परिकल्पना के अनुसार, मुस्कुराहट वास्तव में आपके मन में सुधार करती हैं और मन सुंदर होने से तन खुद ब खुद सुंदर हो जाता है। image courtesy : getty images

एक या दो दिन स्वयं को मेकअप मुक्त रखने की कोशिश करें। आप महसूस करेगें कि आप वास्तव में अन्य दिनों से बेहतर लग रहे हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी त्वचा को अच्छे से सांस लेने का मौका मिला है और आपकी पलकें मस्कारे से भारित नहीं होती। image courtesy : getty images

मेकअप की तरह ही आपको फैशनेबल दिखने के लिए ऐसे कपड़े पहनने की जरूरत नहीं जिसमें आप आरामदेह महसूस नहीं करते हैं। अगर आपके द्वारा पहने कपड़े खूबसूरत लगने के साथ-साथ आप को आराम दें तो आपकी खुशी दोगुनी हो सकती है। इसके अलावा कम फैशन वाले लेकिन आरामदेह कपड़े पहनने पर आप खुद को बेहतर और सच्चा महसूस करते है। इससे आपकी लुक्स कम होने की बजाय बढ़ जाती है। image courtesy : getty images

इसके लिए आपको अपने दर्पण को तोड़ने की नहीं बल्कि लगातार स्वयं को जांच करने से संक्षिप्त राहत मिलेगी। इसके अलावा आते जाते चुपके से खुद को रियरव्यू मिरर या दुकान की खिड़की में देखने से बचें। इसकी बजाय, आप अंदर से कैसे लग रहे हैं इसपर ध्यान केंद्रित करें। image courtesy : getty images

अपनी शरीर की आकृति पर ध्यान केंद्रित करना इसलिए जरूरी नहीं है क्योंकि इससे आपकी लुक्स बेहतर होगी बल्कि इसलिए क्योंकि यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खुद को आकार में लाने के लिए पर्याप्त एक्सरसाइज और स्वस्थ आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल रकें। लेकिन फैशन मॉडल की छवि जैसा मोल्ड होने के लिए अपने आप को मजबूर करने की कोशिश न करें। image courtesy : getty images

लगातार स्वयं की तुलना ऐसे लोगों के साथ करना जो अपनी उम्र से छोटे दिखते है, अनिवार्य रूप से आपके आत्मसम्मान में कमी लाता है। यहां तक की अपनी उम्र के फिल्मी स्टार से अपनी तुलना करना आपमें हताशा पैदा कर सकता है। हममे से बहुत से लोग बार-बार फेशियल और स्पा उपचार या प्लास्टिक सर्जरी का खर्चा वहन नहीं कर सकता है। यहां तक की बढ़ते कैलेंडर की लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। लेकिन बड़ी उम्र में भी आप अपनी लुक्स में इन उपायों द्वार बेहतर महसूस कर सकते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।