इन 9 तरीकों से करें असली और नकली खोया (मावा) की पहचान

आज के दौर में बाजारों में मिलावटी सामान का होना आम बात है, अगर आप बाजार से खोया खरीद रहे हैं तो इन तरीकों से आप असली और नकली खोये की जांच कर सकते हैं।

Prins Bahadur Singh
Written by:Prins Bahadur SinghPublished at: Jul 06, 2021

खोया (मावा) में मिलावट

खोया (मावा) में मिलावट
1/10

खोया या मावा की बिक्री हमारे देश में हमेशा होती है। इनका इस्तेमाल मिठाई बनाने के अलावा कई अन्य पकवान में भी किया जाता है। चाहे दीवाली हो या होली या फिर रक्षाबंधन सभी त्योहारों में मावा या खोया का इस्तेमाल जरूर होता है। खोया दूध से बनाया जाता है और आज के समय में इसमें मिलावट जोरों से की जा रही है। अगर आप भी बाजार से मावा या खोया खरीदते हैं तो मिलावटखोरी के शिकार हो सकते हैं। मावा या खोया असली है या नकली इनकी पहचान करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करें।

कैसे होती है खोया (मावा) में मिलावट?

कैसे होती है खोया (मावा) में मिलावट?
2/10

खोया या मावा में मिलावट करने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं। नकली खोया (मावा) तैयार करने के लिए सिंथेटिक दूध का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इसमें लोग सिंघाड़े का आटा, आलू और मैदा आदि का इस्तेमाल भी करते हैं। कुछ लोग तो दूध के पाउडर में वेजिटेबल घी का इस्तेमाल करके भी नकली मावा तैयार करते हैं। इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के बहुत हानिकारक माना जाता है, कुछ स्थितियों में यह जानलेवा भी होता है।

ऐसे करें असली और नकली खोया (मावा) की पहचान

ऐसे करें असली और नकली खोया (मावा) की पहचान
3/10

मावा या खोया में मिअलावत की पहचान करने के लिए FSSAI ने कई तरीके बताये हैं। इसके मुताबिक अगर आप बाजार से खोया (मावा) खरीद रहे हैं तो असली और नकली की पहचान करने के लिए एक चम्मच खोया लेकर उसमें एक कप गर्म पानी मिला दें। अब इसमें थोडा सा आयोडीन मिलाएं और देखें अगर आयोडीन मिलाने के बाद खोये (मावा) का रंग नीला हो जाता है तो जरूर इसमें मिलावट की गयी है। और अगर इसमें आयोडीन मिलाने के बाद भी इसका रंग नीला नहीं पड़ता तो यह असली खोया है।

सल्फ्यूरिक एसिड से करें असली और नकली खोया की पहचान

सल्फ्यूरिक एसिड से करें असली और नकली खोया की पहचान
4/10

मिलावटी खोया (मावा) में तमाम तरह के हानिकारक रासायनिक पदार्थों की मिलावट भी की जाती है। इसमें फार्मेलिन जैसे केमिकल का इस्तेमाल होता है। इसे जांचने के लिए आप सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। असली और नकली खोया की पहचान करने के लिए आप एक बीकर में थोड़ा सा खोया लें और इसमें थोड़ा सा सांद्र सल्फ्यूरिक एसिड मिला दें। अगर इसका रंग बैंगनी हो जाता है तो इसमें जरूर मिलावट की गयी है।

हथेली पर रगड़कर करें शुद्ध खोया की पहचान

हथेली पर रगड़कर करें शुद्ध खोया की पहचान
5/10

अगर आप बाजार से खोया (मावा) खरीद रहे हैं तो आप दुकान पर बिना किसी चीज का इस्तेमाल किये ही खोया असली है या मिलावटी इसकी पहचान कर सकते हैं। आपको बता दें कि असली और ताजा खोया लेकर अगर आप अपने हथेली पर रगड़ेंगे तो यह तेल का निशान छोड़ेगा। इसके अलावा शुद्ध और ताजा खोया हल्का दानेदार और स्वाद में मिलावटी से थोडा अधिक मीठा होता है।

ऐसे करें खोया में वनस्पति घी की जांच

ऐसे करें खोया में वनस्पति घी की जांच
6/10

खोया में मिलावट करके तमाम व्यापारी बड़ा मुनाफा कमाते हैं। नकली खोया और खोये की मिठाई बनाने के लिए तमाम लोग उसमें वनस्पति घी का इस्तेमाल करते हैं। आप मिठाईयों को या खोया खरीदते समय इसकी जांच कर सकते हैं। अगर आप नकली या वनस्पति घी वाली मिठाई या खोया को एक कंटेनर में डालकर उसमें  2 टेबल स्पून हाइड्रोक्लोरिक एसिड और 1 टेबलस्पून चीनी मिलाएं। ऐसा करने पर अगर यह मिश्रण लाल हो जाये तो इसका मतलब इसमें मिलावट हुई है।

गर्म करके करें असली और मिलावटी खोया (मावा) की जांच

गर्म करके करें असली और मिलावटी खोया (मावा) की जांच
7/10

अगर आप बाजार से मावा या खोया खरीद रहे हैं तो यह संभव है कि उसमें मिलावट की गयी हो। मिलावटी खोये का सेवन जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल करने से पहले इसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। घर पर असली और नकली खोया की पहचान करने के लिए थोड़ा सा खोया लें और उसमें चीनी मिलाएं। अब इसे गर्म करना शुरू करें, गर्म करते समय अगर यह मिश्रण पानी छोड़ने लगे तो जरूर इसमें मिलावट की गयी है।

रंगों से करें अलसी और नकली खोया (मावा) की पहचान

रंगों से करें अलसी और नकली खोया (मावा) की पहचान
8/10

अगर आप बाजार से खोया या मावा खरीद रहे हैं तो उसके रंगों से भी उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। दरअसल जो खोया असली और बिना मिलावट वाला होता है उसका रंग सफ़ेद और नकली खोये से अधिक साफ रहेगा। वहीं अगर मिलावटी खोया है तो वह हल्का पीला और असली खोये से अधिक गहरे रंग का होता है।

पानी में डालकर करें असली-नकली की जांच

पानी में डालकर करें असली-नकली की जांच
9/10

बाजार में बिकने वाले खोया (मावा) में मिलावट की जांच करने के लिए इसका थोड़ा सा टुकड़ा लेकर थोड़े पानी में खोब तेजी से फेंटे। अगर यह खोया पानी में पूरी तरह से मिक्स हो जा रहा है तो इसका मतलब है कि खोया (मावा) असली है और इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं की गयी है लेकिन अगर यह खोया पानी में अच्छी तरह से मिक्स होने की बजाय दानेदार रूप में पानी में दिखाई दे तो इसका मतलब इसमें मिलावट की गयी है।

मावे का लड्डू बनाकर करें असली और नकली की पहचान

मावे का लड्डू बनाकर करें असली और नकली की पहचान
10/10

अगर आप बाजार से खोया (मावा) खरीद रहे हैं तो यह जानने के लिए कि यह असली है या नकली आप अपने हाथों में खोया का थोड़ा सा टुकड़ा लें। अब इसे गोल-गोल करके लड्डू जैसा बनाने की कोशिश करें। अगर आसानी से इसका लड्डू बन जाता है तो इसका मतलब है कि इसमें कोई मिलावट नहीं हुई है वहीं अगर इसका लड्डू बार-बार बिखर जा रहा है तो यह नकली हो सकता है।

Disclaimer