अनाज ऐसे पहुंचा सकता है आपकी त्वचा को नुकसान
गलत अनाज का चुनाव आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी प्रभावित करता है। अनाज के इस्तेमाल से बचकर आप त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

क्या अनाज आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता हैं?
अनाज को लेकर आपका गलत चुनाव आपके स्वास्थ्य को अंदर और बाहर दोनों प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रेन उन खाद्य पदार्थों में से एक है जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। ग्रेन के इस्तेमाल से बचकर आप त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं उनमें से कुछ यहां है। image courtesy : getty images

मुंहासे
मुंहासे किशोरों और वयस्कों की आम त्वचा समस्याओं में से एक है। त्वचा की यह समस्या खाद्य पदार्थों द्वारा उत्तेजित होकर इंसुलिन और आईजीएफ हार्मोंन को प्रभावित करती है। खाद्य पदार्थ रक्त में शर्करा में तेजी लाकर इंसुलिन और आईजीएफ के स्तर में वृद्धि कर चेहरे पर मुंहासों का कारण बनते है। image courtesy : getty images

स्किन एलर्जी
ग्रेन आपकी त्वचा के खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रिया करते है। यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाकर, सूजन और जलन पैदा करते हैं। जिसके परिणास्वरूप त्वचा पर छोटे या बड़े दानों का विकास होने लगता है। यह एलर्जी हल्के से शुरू होकर गंभीर रूप ले सकती हैं। image courtesy : getty images

खाद्य एलर्जी
गेहूं उन खाद्य पदार्थों में से एक है जो अतिरंजित प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रभावित कर एलर्जी की प्रतिक्रिया का कारण बनता है। खाद्य एलर्जी चेहरे, होंठ और जीभ की सूजन सहित कई अन्य चीजों का कारण हो सकती है। image courtesy : getty images

सोरायसिस
सोरायसिस त्वचा का ऑटोइम्यून रोग है जिसमें त्वचा खुश्क हो जाती है। और त्वचा पर खुजली और छिलकेदार, लाल या सफेद दाने हो जाते हैं। कई अध्ययनों ने सोरायसिस को अनाज के साथ जोड़ा है। इसमें अनाज की खपत से शर्मनाक दाने, कोहनी, घुटनों, स्कैल्प और पीठ पर हो जाते है। image courtesy : getty images

सेबोरहिआ (seborrhea)
अनाज और सेबोरहिआ के बीच संबंधों को लगातार विशेषरूप से संबंधित किया जाता रहा है। इस बात के कई वैज्ञानिक प्रमाण भी है कि अनाज का उपभोग करने वाले लोगों में सोबोरहिआ बहुत आम होता है। इसमें आमतौर पर लाल दाने नाक की साइड, आइब्रो, चेस्ट, पीठ और स्कैल्प पर होते है। image courtesy : getty images

एक्जिमा
एक्जिमा के चकत्ते आम है और सभी के जीवन में इसका अनुभव करने की संभावना कभी न कभी रहती है। आमतौर पर, एक्जिमा चकत्ते की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिसमें चकत्ते लाल, खुजली और उभरे हुए होते है। ग्रेन, सूजन का कारण बन एक्जिमा के नेतृत्व की संभावना बढ़ा देते है। image courtesy : getty images

सीलिएक रोग
गेहूं और कुछ अन्य अनाज जैसे राई, स्पेल्ट और जौ ग्लूटेन से भरे हुए होते है। बहुत से लोग ग्लूटेन को ठीक से पचाने में असमर्थ होते हैं, और परिणामस्वरूप उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली बिगड़ने लगती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के असंतुलन से सीलिएक रोग सहित कई गंभीर त्वचा की समस्याओं का नेतृत्व होता हैं। कुछ लोगों के लिए, सीलिएक रोग खुजली और बहुत अधिक चकत्तों का कारण बनता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।