ये अजीब विश्व रिकॉर्ड खराब कर देंगे आपका मूड
विश्व रिकॉर्ड बना पाना कोई आसान काम नहीं है, पूरी दुनिया इन रिकॉर्ड बनाने वालों को सराहती है और एक खास दर्जा भी देती है। लेकिन कुछ लोगों ने ऐसे अजीब विश्व रिकॉर्ड भी बनाएं हैं जिन्हें सुनकर आपका मूड़ खराब हो सकता है।

बाथरूम की चीज़ें लेकर भला बाहर कौन आता है! लेकिन मलत्याग को लेकर भी एक रिकॉर्ड है। क्या आपको यकीन आएगा कि एक इंसान ने 12 फीट और 2 इंच लंबा मल त्याग किया! इसे इस काम को करने में 2 घंटों से भी अधिक समय लगा। जिसे बाद में दुनिया का सबसे लंबा मलत्याग घोषित किया गया। हलांकि इस रिकॉर्ड को बनाने वाले वीर का नाम कभी नहीं बताया गया। ऐसे भी बहुत सारे विश्व रिकॉर्ड हैं।
Images source : © Getty Images

हम सभी के साथ कभी न कभी ऐसा मौका आता है, जब चार लोगों के बीच एक ऐसी आवाज़ निकलती है जिसकी ज़िम्मेदारी कोई नहीं लेता। लेकिन क्या आपको पता है कि इस काम को लेकर भी एक रिकॉर्ड बना है। जीहां, इंग्लैंड के बर्नार्ड क्लेमेंस ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सबसे लंबा पाद (3 मिनट तक) के लिये रजिस्टर कराया।
Images source : © Getty Images

इंग्लैंड के कार्ल चाडविक ने मुंहासे फोड़ने का एक कमाल का करतब कर इसे एक रिकॉर्ड बना डाला। कार्ल ने अपने चेहरे के पिंपल को फोड़ते हुए उसके पस को 7’1” आगे फैंका।
Images source : © Getty Images

अमेरिका की जोडी पार्क ने भी अपने नाम एक अजीब सा ही रिकॉर्ड किया है। वे सबसे तेज़ आवाज वाली डकार मारनी वाली महिला बनी हैं। उनकी डकार को सटीक माप वाले नोइस मीटर पर 104.75 डेसिबल मापा गया।
Images source : © Getty Images

कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति ने अपने नाम सबसे लंबे कटे हुए नाखूनों का रिकॉर्ड किया। उसके हाथ व पैरों के कटे हुए नाखूनों की लम्बाई 15.20 सेंटीमिटर मापी गई।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।