
एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हाेता है। इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड हाेता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं काे दूर करने के लिए किया जाता है। यह माेटापा कम करने में भी लाभदायक हाेता है। इतना ही नहीं सेब के सिरके का इस्तेमाल गले में खराश की समस्या काे भी दूर करता है। इसमें कई तरह के विटामिंस, एंजाइम और प्राेटीन हाेते हैं। इसके इस्तेमाल से आप स्वास्थ्य के साथ ही कई अन्य लाभ भी पा सकते हैं।
1. गले की खराश करे दूर

गले में हाेने वाले खराश काे दूर करने के लिए सेब का सिरका एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसमें कई ऐसे गुण हाेते हैं, जाे गले की खराश से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसे दिनभर में 2-3 बार पिएं। इससे आपके गले की खराश काफी हद तक दूर हाे जाएगी। आप चाहें ताे नमक के पानी में सेब का सिरका मिलाकर भी इस पानी से गरारे कर सकते हैं।
2. ब्लड शुगर लेवल कंट्राेल करे

सेब का सिरका डायबिटीज राेगियाें के लिए भी बेहद फायदेमंद हाेता है। आप चाहें ताे आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल काे कम करता है और डायबिटीज काे कंट्राेल में रखता है। इतना ही नहीं यह इंसुलिन में भी सुधार करता है। अगर आप डायबिटीज राेगी हैं, ताे इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं।
3. वजन नियंत्रण करने में उपयाेगी

सेब का सिरका माेटापे काे कम करने के लिए भी एक उपयाेगी घरेलू उपाय के रूप में कार्य कर सकता है। वजन काे नियंत्रण में रखने के लिए इसका सेवन करना बेहद लाभदायक हाेता है। सेब के सिरके में पर्याप्त मात्रा में फाइबर हाेता है, जिसके सेवन से भूख कम लगती है और वजन कम हाेने में मदद मिलती है।
4. क्लीनर के रूप में करें इस्तेमाल

घर की साफ-सफाई के लिए भी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक तरह का घर पर बना जीवाणुराेधी क्लीनर है। आप इससे अपने घर की खिड़कियां, किचन, बर्तन और दरवाजे साफ कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया और कीटाणु भी नष्ट हाेते हैं।
5. दांताें का पीलापन करें दूर

अगर आपके दांत पीले हैं, ताे आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से दांताें का दाग, पीलापन आसानी से निकल जाता है। इसके लिए आप एप्पल साइडर विनेगर काे सीधे दांताें पर लगाएं और ब्रश करें। इसके बाद इसी पानी से कुल्ला भी कर लें। इससे आपके दांताें का पीलापन साफ हाेगा और दांताें में एक नई चमक आएगी।
6. त्वचा के लिए उपयाेगी

सेब का सिरका स्किन या त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड हाेता है, जाे स्किन काे ग्लाेइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड हाेता है, जिससे त्वचा का कालापन और झुर्रियां ठीक हाेती है। इसके लिए आप चाहें ताे इसे त्वचा पर लगा सकते हैं या फिर इसके सेवन से भी त्वचा काे लाभ पहुंचा सकते हैं।
7. बालाें के लिए फायदेमंद

सेब का सिरका त्वचा ही नहीं बालाें के लिए भी बेहद लाभकारी हाेता है। इसमें एसिडिक गुण हाेते हैं, जाे बालाें की ड्रायनेस या रूखेपन काे दूर करता है। साथ ही यह डैंड्रफ की समस्या से भी निजात दिलाता है। सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण हाेते हैं, जाे स्कैल्प काे स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हाेते हैं। अगर आपकाे जुएं या डैंड्रफ की समस्या है, ताे एप्पल साइडर विनेगर आपके लिए बेस्ट हाे सकता है।
8. कब्ज दूर करे

आजकल के खराब खानपान और जीवनशैली की वजह से लाेगाें में कब्ज एक आम समस्या बन गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लाेग कई उपाय अपनाते हैं, लेकिन आराम नहीं मिलता है। ऐसे में आप चाहें ताे सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर फाइबर हाेता है, जिससे पेट के राेगाें काे दूर करने में मदद मिलती है।
9. इम्यूनिटी बढ़ाए

सेब के सिरके का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। यह पाेषक तत्वाें से भरपूर हाेता है, जाे आपकाे जल्दी बीमार हाेने से बचाता है। साथ ही इसके सेवन से आप बैक्टीरिया और कीटाणुओं से भी अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच सिरके में 1-1 चम्मच नींबू का रस और अदरक का रस मिलाएं। सभी काे अच्छी तरह से मिलाए और इसका सेवन करें। इससे आपकाे अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।