गर्भवती होने के लिए आजमायें ये फेंग शुई टिप्स
बेहतरीन नौकरी हासिल करने से लेकर अच्छा स्वास्थ्य, अच्छे रिश्ते यहां तक कि पुरानी कलहों को दूर करने के लिए भी फेंगशुई कारगर साबित हो रही है। इसके अलावा जो महिलाएं किसी कारणवश गर्भवती नहीं हो पायी हैं, वे फेंगशुई की मदद ले सकती हैं।

आज शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जो फेंगशुई से अछूता रह गया है। बेहतरीन नौकरी हासिल करने से लेकर अच्छा स्वास्थ्य, अच्छे रिश्ते यहां तक कि पुरानी कलहों को दूर करने के लिए भी फेंगशुई कारगर साबित हो रही है। यही नहीं फेंगशुई हमारी उत्पादक क्षमता को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। जी, हां! जो महिलाएं किसी कारणवश गर्भवती नहीं हो पायी हैं, वे फेंगशुई की मदद ले सकती हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही फेंगशुई टिप्स का जिक्र करेंगे जो आपको मां बनने में सहायक सिद्ध हों।
Images source : © Getty Images

फेंगशुई की मानें तो रेस्ट और रोमांस के बीच जो चीजें खलल डालती हों, ऐसी चीजों से सख्त दूर रहें। ऐसे में जरूरी यह है कि अपना बेडरूम साफ रखें। आपके कमरें में यदि परिवार की कोई फोटो है तो उसमें धूल मिट्टी न जमने दें। कोई भी उपकरण या अन्य वस्तु को बेडरूम में बेतरतीब तरीके से न रखें। दरअसल बिखराव हमारा ध्याना भटकाता है, जिससे रोमांस और रेस्ट दोनों में अटकन महसूस होती है। नतीजतन गर्भधारण करने में दिक्कतें सामने आती हैं। फेंगशुई के अनुसार पेड़ उत्पादकता का प्रतीक है। यही कारण है कि गर्भवती बनने की चाह रखने वाली महिलाओं को पेड़ लगाने चाहिए। उनकी बच्चों सी देखरेख करनी चाहिए। कहते हैं कि पेड़ में जितने फल उगेंगे गर्भधारण करने की उम्मीद उतनी ही बढ़ेगी।
Images source : © Getty Images

अब आप सोच रही होंगी कि आखिर गर्भधारण का मुख्य द्वार से क्या सम्बंध? लेकिन फेंगशुई में इनके बीच गहरा सम्बंध मौजूद है। जब हर चीज सलीके से हो तब ची यानी ऊर्जा नदी की तरह बहती है। लेकिन जब वातावरण में फेंगशुई का यह सिद्धांत देखने को नहीं मिलता तब ऊर्जा को रुकावटों का सामना करना पड़ता है। नतीजतन बुरी चीजें होने की आंशका बढ़ जाती है। इसमें सिरदर्द से लेकर नौकरी की परेशानी, रिश्तों में खटास और गर्भवती होने में समस्या.... आदि सब शामिल हैं। घर में खुशियां लानी है तो घर के मुख्य द्वार से इसकी शुरुआत करें। फेंगशुई जगत में मुख्य द्वारा को ‘ऊर्जा का मुंह’ के नाम से जाना जाता है।
Images source : © Getty Images

चूंकि आप प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं तो महिला ऊर्जा येन और पुरुष ऊर्जा यांग में सामंजस्य बैठाना जरूरी हो जाता है। यह सामंजस्य आपके बेडरूम से शुरु होता है। अकसर महिलाएं अपना कमरा सजाते हुए पति की चाहतों की अनदेखी कर देती है। नतीजतन कमरा महिला पसंद हो जाता है। लेकिन गर्भवती होना है तो अपनी और अपने साथी की पसंद को ज़हन में रखते हुए कमरे की साज सज्जा करें।
फूलों से बचें - फेंगशुई के अनुसार ताज़ा फूलों से बचने की कोशिश करें। दरअसल फूलों का यांग यानी पुरुष ऊर्जा से प्रतिस्पर्धा होने का खतरा रहता है। इससे आपको गर्भवती होने में अड़चन आ सकती है।
Images source : © Getty Images

ध्यान रखें कि अपने बडरूम से आपको चलते पानी की आवाज़ न आए। कहने का मतलब यह है कि घर का कोई भी नलका खराब न हो जिससे पानी गिरने की आवाज़ आ सके। दरअसल पानी गिरना ऊर्जा की क्षति की ओर इशारा करता है।
Images source : © Getty Images

फेंगशुई इस बात पर विशेष ज़ोर देता है कि गर्भधारण के लिए पति-पत्नी को सही दिशा की ओर करवट लेकर सोना आवश्यक है। सोते वक्त महिला को दांईं तरफ और पुरुष को बाईं तरफ सोना चाहिए। यह माना जाता है ऐसा करने से दम्पति की ऊर्जा में संतुलन स्थापित होता है। हालांकि अभी आपके घर में बच्चे नहीं हैं या फिर वह आने की राह पकड़ चुका है। लेकिन फेंगशुई के मुताबिक आने वाले नन्हें मेहमान के लिए आपको पहले से ही थोड़ा स्पेस बना लेना चाहिए। इसका आशय यह होता है कि आप अव्यवस्था से अब दूर जा रही हैं। अगर आपके घर में अनावश्यक चीजों का जमावड़ा है तो बिना संकोच इन्हें दान करना शुरु कर दीजिए।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।