ये वास्तु टिप्स अपनाएं, रिश्तों में दूरियां घटाएं!
अगर बेडरुम में जाते ही दिमाग खराब हो जाता है और आपको इसका कारण भी नहीं समझ आता तो इन वास्तुटिप्स को फॉलो करें और रिश्तों में आने वाली दूरियों को कम करें।

हर कोई चाहता है कि उसके रिलेशनशिप में हमेशा प्यार और रोमांस बरकरार रहे। लेकिन कई बार बिना बात के भी पति-पत्नी एक दूसरे से उखड़ने लगते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ना होने के बावजूद भी रिश्ते में पहले जैसी मिठास बरकारर नहीं रहती और आपको इसका कारण भी नहीं समझ आता। कई लोगों का तो रुम में घुसते ही मूड खराब हो जाता है और वो इसका कारण भी नहीं समझ पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आपने आपने रिश्ते को बचाने के लिए सारे प्रयत्न कर लिए हैं तो एक आखिरी कोशिश इन वास्तुटिप्स को अपनाकर करें।

वास्तुशास्त्र के अनुसार कमरे में हमेशा बिस्तर उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम की दिशा में होना चाहिए। पूर्व की तरफ और दक्षिण पूर्व के कोने में बिस्तर बिल्कुल भी ना लगायें। बिस्तर लगाने के साथ ही हमेशा सोने की दिशा का भी ख्याल रखना चाहिए। जोड़ों को हमेशा दक्षिण की ओर सिर करके सोना चाहिए। क्योंकि इस दिशा से आने वाली सकारात्मक चुंबकीय ऊर्जा शरीर में प्रवेश कर शरीर को सकरात्मक बनाती है।

बेडरुम में क्रिस्टल बॉल और रेड कैंडल्स का रखना शुभ माना जाता है। लेकिन हमेशा रेड कैंडल्स तो जला नहीं सकते। इसलिए बेडरुम में क्रिस्टल लैम्प लटकाएं जिसमें रेड नाइड बल्ब लगा हो। क्रिस्टल कमरे में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखता है और रेड कलर प्यार की ताकत को बढ़ाने का काम करता है।

चाइनिज वास्तुशास्त्र के अनुसार मेनडरिन बतख पति-पत्नी के बीच के प्यार को बरकरार रखने का काम करता है। दरअसल चीनी वास्तुशास्त्र में मेनडरिन बतख को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरुम में मेनडरिन बतख के जोड़े की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच का प्रेम संबंध मजबूत बनता है।

घर की सकरात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आइने की अलग अहमियत है। लेकिन ये अहमियत तब खत्म हो जाती है जब आप आईने को अपने बेडरुम में लगाते हैं। बेडरूम में आईना कभी नहीं लगाना चाहिए। बिस्तर पर आईने का रिफ्लैक्शन पड़ने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे कमरे में सोने वालों की तबीयत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही संबंधों में दूरी आती है और पति-पत्नी में मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।