ग्रीन स्मूदी रेसेपीज से संवारे अपनी सेहत
नाश्ते में रोजाना स्मूदी का सेवन आपको सारा दिन के लिए जरूरी ऊर्जा मुहैया कराता है। जिस तरह से हरी सब्जियां के सेवन से आपकी फिटनेस बरकरार रखती हैं, उसी तरह ग्रीन स्मूदी भी दिन की बेहतरीन शुरुआत कराती है।

अगर आप हरी सब्जियां खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो आप ग्रीन स्मूदी की मदद से अपना स्वाद बदल सकते हैं। ग्रीन स्मूदी स्वाद और स्वास्थ दोनों के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। विटामिन व मिनरल से भरपूर स्मूदी को जरूरी नहीं कि आप सुबह ही लें। आपको जब भी भूख लगें इसे ले सकते हैं। आइए हम आपको कुछ बेहतरीन ग्रीन स्मूदी के बारे में बताते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। आप जिस चीज की स्मूदी बना रहे हैं उन्हें मिक्सी में अच्छे से मिला लीजिए। एक बार ब्लैंड करने से ही आपका काम हो जाएगा।

इस ग्रीन स्मूदी को पीने से आपको विटामिन ए और सी दोनों ही मिलते हैं। इस ड्रिंक को हर रोज पीने से आपकी फिटनेस बनी रहेगी। इसे बनाने के लिए बादाम के दूध, केला, पालक, आड़ू की जरूरत पड़ती हैं। इन सबको मिलाकर अच्छे से ब्लैंड कर लीजिये। इससे आपको काफी ऊर्जा मिलती है।

सुबह-सुबह चाय या कॉफी का सेवन करने की जगह आपको ग्रीन एप्पल स्मूदी पीनी चाहिए। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही कैफीन के असर को भी कम करती है। इस स्मूदी को बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए ग्रीन एप्पल, केला और बादाम का दूध की जरूरत पड़ती है।

इस स्मूदी की मदद से आपको फलों के साथ सब्जियों के पोषक तत्व भी मिलेंगे। ये मत सोचिएगा कि पालक के मिलने से इसका स्वाद खराब हो सकता है। स्ट्रॉबेरी और पालक से बना यह स्मूदी का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है। इसके लिए आपको छिले हुए संतरे, केला, स्ट्रॉबेरी, पालक की जरूरत पड़ेगी।

यह स्मूदी बच्चों का पसंदीदा होता है। वे बड़े ही शौक से इसे चट कर जाते हैं क्योंकि इसमें सेहत और स्वाद का अच्छा कांबिनेशन होता है। ऐसा नहीं है कि इसे बड़े नहीं पी सकते । इसके लिए आपको पाइनएप्पल, मैंगो, केला, पालक और कोकोनट मिल्क की जरूरत पडे़गी।

अगर आपको वजन घटाने के इच्छुक है और इसके लिए पोषक तत्व और ऊर्जा से भरपूर कोई ड्रिंक चाहिए तो आप इसे पी सकते हैं। विटामिन सी, फाइबर और मिनरल से भरपूर यह स्मूदी आपकी सेहत को बनाए रखता है। इसके लिए आपको ब्लूबेरी, कीवी, ऑरेंज, केला और अंगूर की जरूरत पडे़गी।

सर्दियों के मौसम अदरक और पालक से बनी स्मूदी आपको सर्दी जुकाम जैसे फ्लू से बचाती है। अदरक और पालक का नाम सुनकर आप यह ना सोचें की यह स्वाद में बेकार होगी। यह स्मूदी पीने पर आपको पता लगेगा कि यह कितनी स्वादिष्ट है। इसके लिए आपको ऑरेंज जूस, दही, पालक, अदरक की जरूरत पड़ेगी।

इस स्मूदी में मौजूद पौटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर आपकी सेहत को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आपको केले, एप्पल के साथ फ्लैक्स सीड( अलसी के बीज), ऑरेंज जूस और पानी की जरूरत होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।