छाती के अनचाहे बाल हटाने के लिए रामबाण हैं ये नुस्खे

महिलाओं की तरह पुरुष भी अब अपने शरीर पर बालों को नहीं चाहते है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसलिए पुरुष स्वयं को कूल दिखाने के चक्कर में अपनी चेस्ट और पीठ के बालों को शेव करवाते हैं। वैसे भी छाती और पीठ पर अत्यधिक बाल, समय के एक बिंदु के बाद काफी गंदे लगने लगते है। यहां घने बालों के विकास का प्रबंधन करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। image courtesy : getty images

यह बात स्लोवाकिया की त्रनाव यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन से साबित हो गई है कि महिलाओं को भी सीने पर बालों वाले पुरुष पसंद नहीं। शोध में अध्ययनकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें बालयुक्त सीने वाले पुरुष आकर्षक लगते हैं या ऐसे पुरुष जिनके सीने पर बाल नहीं होते हैं। अध्ययन की टीम ने पाया कि केवल 20 प्रतिशत महिलाएं ही रोमयुक्त सीने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं, जबकि 80 प्रतिशत महिलाएं रोमरहित सीने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं। image courtesy : getty images

शरीर के बालों को हटाने की शुरुआत में एकदम सही और सबसे अच्छा साधन है। आपको छंटनी करने वाले बालों की लंबाई को नियंत्रित रखता है। ये अलग अलग लंबाई के लिए विभिन्न समायोजन के साथ आते हैं। यह उन लोगों के लिए भी एक अच्छा तरीका है, जिनकी त्वचा संवेदंशील है। image courtesy : getty images

पीठ के बालों को साफ करने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। वैक्स से बाल पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और उनको दोबारा उगने में भी कई समय लगता है। वैक्सिंग करवाने से बाल जड़ से निकल जाते हैं। यहां तक कि वैक्सिंग लगातार करवाने से पीठ के बाल धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं। image courtesy : getty images

हेयर रिमूविंग क्रीम शरीर के अतिरिक्त बालों को हटाने का एक दर्दरहित तरीका है। 10-15 मिनट इस क्रीम को बालों वाले हिस्से में लगाने से यह बालों को प्रोटीन संरचना में घुला देता है। और इस तरह से बाल जड़ से निकल जाते हैं। image courtesy : getty images

शेविंग सबसे आम तरीका है, लेकिन इसके लिए आपको खास देखभाल करनी होती है। एक छोटी सी लापरवाही से आपकी त्वचा पर कट सकती है। साथ ही इससे जलन पैदा हो सकती है। इसके अलावा, दोबारा उगने वाले बाल कांटे की तरह कठोर निकलते हैं। साथ ही त्वचा काली पड़ सकती है और शेविंग करने के मात्र 2 दिन में ही बाल उग जाते हैं। image courtesy : getty images

लेजर विधि से बालों को बढ़ने में मदद करने वाली कोशिकाओं को खत्म किया जाता है। इस विधि में लेजर की किरणों को बालों की जड़ पर केंद्रित किया जाता है जिससे बाल नष्ट हो जाते हैं। यह स्थायी परिणाम देता है। लेकिन यह काफी महंगा और समय लेने वाला होता है, साथ ही इसमें पूरी तरह से शरीर के बालों को खत्म करने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। image courtesy : menslaser.ca

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।