आपका वज़न बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये चौंकाने वाले कारण

अगर आपका वजन भी अधिक है, और आप इसकी वज़ह से परेशान हैं तो जाहिर है कि आप इसकी वजहें जानने के बेहद इच्छुक होंगे और आपको होना भी चाहिए क्योंकि इसके कारण कई बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर आदि हो सकती हैं। इसके अलावा आपको पता भी होना चाहिये कि आपके मोटापे और वज़न बढ़ने के पीछे क्या कारण और दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वज़न बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है अनियमित और खराब खान-पान। यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को रोज कितनी कैलोरी की जरूरत है और फिर उतना ही खाएं तो आपका वजन नहीं बढेगा।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अगर माता-पिता में से किसी एक का भी वज़न बहुत अधिक हो तो संतान का वज़न भी ज्यादा होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं। जैनेटिक्स का असर इंसान की भूख, उसके शरीर में फैट और मांसपेशियों पर भी पड़ता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कुशिंग सिंड्रोम एक ऐसी समस्या है जो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाने पर होती है। इसके होने पर चहरे और कमर के ऊपरी हिस्से में चर्बी बढ़ जाती है, लेकिन हाथ और पैर पतले ही रहते हैं। कुशिंग सिंड्रोम की स्थिति में शरीर पोषक तत्वों का ठीक प्रकार से इस्तेमाल नहीं कर पाता।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नींद की कमी का असर सीधा स्वास्थ्य पर पड़ता है और यह मोटापे का कारण भी बनता है। नींद के अभाव में आप थकान व तनाव महसूस होती है। थकान के कारण तनाव भी अधिक होता है, ऐसे में कई बार लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जिससे शरीर में कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है। इससे मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है और वज़न बढ़ने लगता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कई बार लोग डिप्रेशन, माइग्रेन या रक्तचाप आदि की समस्या में दवाओं का लगातार सेवन करने लगते हैं। देखा गया है कि कई प्रकार की दवाओं का सेवन भी वजन बढ़ने का कारण बन जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आज के इस नए दौर में आगे बढ़ना जीवन की जरूरत बन गयी है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा के चलते हमारे मूड और भावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शोध बताता हें कि वे लोग जो ज्यादा तनाव में रहते हैं, उन्हें पाचन संबंधी समस्या अधिक रहती हैं। मेटाबॉलिज्म के सही काम न करने के कारण उनके शरीर में कोर्टिसोल, लैप्टिन और अन्य प्रकार के हार्मोन बढ़ जाते हैं जो कि मोटापे का कारण बनते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

गर्भावस्था के दौरान वज़न का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। आमतौर पर इस दौरान किसी भी महिला का वज़न 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है, जो कि शिशु को पोषण देने के लिए ज़रूरी है। लेकिन कई बार मिलाएं दो पेट भरने (अपने व गर्भ में पल रहे शिशु का) के चक्कर में ज्यादा खाने लगती हैं और मोटी हो जाती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

निश्चित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए मेज एवं कुर्सी से चिपके रहना और यात्रा करते समय ज्यादा खाना खाना जैसी आदतों के कारण आधुनिक कामकाजी लोगों में मोटापा बढ़ सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लक्जमबर्ग के युनिवर्सिटी ऑफ लक्जमबर्ग में नैदानिक और स्वास्थ्य मनोविज्ञान के प्रोफेसर क्लॉस के अनुसार कुछ लोगों को ज्यादा खाने की सहज, मनोवैज्ञानिक आदत हो सकती है। जिस कारण उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।