फूड फोबिया जिन पर आप नहीं करेंगे विश्वास

हालांकि हमें जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्‍यकता होती है। लेकिन कुछ लोगों को कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों के प्रति आतंक की प्रतिक्रिया होती है। इसे खाद्य फोबिया कहते हैं।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Jul 11, 2014

खाद्य फोबिया

खाद्य फोबिया
1/9

कुछ लोगों को सांप से डर लगता हैं, तो कुछ को मकड़ियों से। जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्‍हें मछली, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों से डर लगता हैं। हालांकि हमें जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्‍यकता होती है। लेकिन कुछ लोगों को कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों के प्रति आतंक की प्रतिक्रिया होती है। खाद्य फोबिया विचित्र लग सकता है, लेकिन कई मामलों में इसमें चिकित्सा लेने की आवश्यकता होती है। इसके लक्षण अन्‍य फोबिया की तरह चिंता, मतली, और अनियमित दिल की धड़कन होते हैं।   image courtesy : getty images

कार्नोफोबिया : मांस से डर

कार्नोफोबिया : मांस से डर
2/9

कार्नोफोबिया से पीड़ित लोगों को मांस का डर होता है। इस फोबिया में कच्‍चे या पकाये हुए मांस को देखकर भय लक्षणों में ड्राई मुंह, कंपन और सांस की तकलीफ जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस हालत के लिए चिकित्‍सा लेने की आवश्‍यकता हो सकती हैं।  image courtesy : getty images

इक्थीफोबिया : मछली से डर

इक्थीफोबिया : मछली से डर
3/9

इच्‍थयोफोबिया का मतलब मछली से डर है। इस डर से पी‍ड़‍ित लोग मछली या समुद्री मछली को देखना भी सहन नहीं कर पाते। यह मछली कच्‍ची या पकायी हुई हो सकती है और इसके लक्षणों में मतली, अत्‍यधिक पसीना, कंपन, ड्राई मुंह और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है।  image courtesy : getty images

थर्मोफोबिया : गर्म चीजों को डर

थर्मोफोबिया : गर्म चीजों को डर
4/9

गर्म खाद्य पदार्थों से भर का मतलब, इससे पी‍ड़‍ित लोग एक कप गर्म सूप का आनंद लेने के बारे में भी नहीं सोच सकते हैं। किसी भी प्रकार के गर्म भोजन को देखकर उल्‍टी, घबराहट और आकस्मिक भय शामिल हैं।  image courtesy : getty images

मयकोफोबिया : मशरूम के प्रति डर

मयकोफोबिया : मशरूम के प्रति डर
5/9

मशरूम के प्रति डर आपको तर्कहीन और अजीब लग सकता है, लेकिन यह फोबिया वास्तव में पीड़ित में चिंता और अवसाद को गति प्रदान कर सकता हैं। अन्‍य प्रकार के फोबिया की तरह इसमें मशरूम के बारे में सोचने पर मतली और तेजी से दिल की धड़कन बढ़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।  image courtesy : getty images

ऐलीअमफोबिया : लहसुन से डर

ऐलीअमफोबिया : लहसुन से डर
6/9

ऐलीअमफोबिया में लोगों को लहसुन की गंध से डर लगता है। यह पीड़‍ि‍तों के लिए सिर्फ डरावना नहीं होता है! ऐलीअमफोबिया हर कीमत पर लहसुन से गंध से बचने की कोशिश करते हैं। गंध महसूस करने पर उल्‍टी, घबराहट और दिल की धड़कन बढ़ जैसा महसूस करते हैं।  image courtesy : getty images

लैकनोफोबिया : सब्जियों से डर

लैकनोफोबिया : सब्जियों से डर
7/9

बहुत से लोग सब्जियों को नापसंद करते हैं, लेकिन लैकनोफोबिया सब्जियों के प्रति तर्कहीन डर है, और सब्जियों को देखने मात्र से चिंता का दौरा पड़ सकता है। कुछ लोगों को सभी प्रकार की सब्जियों से डर लगता है तो कुछ को केवल सब्जियों के विशिष्ट प्रकार ही प्रभावित करते हैं।  image courtesy : getty images

एकरोफोबिया : खट्टेपन का डर

एकरोफोबिया : खट्टेपन का डर
8/9

कुछ लोगों को खट्टी कैंडीज बहुत पसंद होती हैं और संतरा और नीबू जैसे खट्टे फलों के अद्भुत तीखे स्‍वाद को पसंद करते हैं लेकिन कई दूसरे लोगों के लिए खट्टे स्‍वाद को संभालना भी बहुत मुश्किल होता है। एकरोफोबिया से पीड़‍ित व्‍यक्ति को खट्टे स्‍वाद के बारे में सोने मात्र के विचार से ही डर लगने लगता है। और इसकी सनसनी से बचने की वह हर संभव कोशिश करते हैं।  image courtesy : getty images

ऑस्‍ट्राकोनोफोबिया : झींगे से डर

ऑस्‍ट्राकोनोफोबिया : झींगे से डर
9/9

क्‍या झींगा कॉकटेल की एक साधारण सी झलक आपमें आतंक के हमले का कारण होता है? आप झींगे की प्रति डर ऑस्‍ट्राकोनोफोबिया, से पीड़ित होने को संदर्भित करता है। यह झींगे के प्रति एलर्जी को नहीं बल्कि झींगे की प्रति एक नजर को भी सहन नहीं कर पाते।  image courtesy : getty images

Disclaimer