फूड फोबिया जिन पर आप नहीं करेंगे विश्वास
हालांकि हमें जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। लेकिन कुछ लोगों को कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों के प्रति आतंक की प्रतिक्रिया होती है। इसे खाद्य फोबिया कहते हैं।

कुछ लोगों को सांप से डर लगता हैं, तो कुछ को मकड़ियों से। जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें मछली, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों से डर लगता हैं। हालांकि हमें जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। लेकिन कुछ लोगों को कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों के प्रति आतंक की प्रतिक्रिया होती है।
खाद्य फोबिया विचित्र लग सकता है, लेकिन कई मामलों में इसमें चिकित्सा लेने की आवश्यकता होती है। इसके लक्षण अन्य फोबिया की तरह चिंता, मतली, और अनियमित दिल की धड़कन होते हैं। image courtesy : getty images

कार्नोफोबिया से पीड़ित लोगों को मांस का डर होता है। इस फोबिया में कच्चे या पकाये हुए मांस को देखकर भय लक्षणों में ड्राई मुंह, कंपन और सांस की तकलीफ जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इस हालत के लिए चिकित्सा लेने की आवश्यकता हो सकती हैं। image courtesy : getty images

इच्थयोफोबिया का मतलब मछली से डर है। इस डर से पीड़ित लोग मछली या समुद्री मछली को देखना भी सहन नहीं कर पाते। यह मछली कच्ची या पकायी हुई हो सकती है और इसके लक्षणों में मतली, अत्यधिक पसीना, कंपन, ड्राई मुंह और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। image courtesy : getty images

गर्म खाद्य पदार्थों से भर का मतलब, इससे पीड़ित लोग एक कप गर्म सूप का आनंद लेने के बारे में भी नहीं सोच सकते हैं। किसी भी प्रकार के गर्म भोजन को देखकर उल्टी, घबराहट और आकस्मिक भय शामिल हैं। image courtesy : getty images

मशरूम के प्रति डर आपको तर्कहीन और अजीब लग सकता है, लेकिन यह फोबिया वास्तव में पीड़ित में चिंता और अवसाद को गति प्रदान कर सकता हैं। अन्य प्रकार के फोबिया की तरह इसमें मशरूम के बारे में सोचने पर मतली और तेजी से दिल की धड़कन बढ़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। image courtesy : getty images

ऐलीअमफोबिया में लोगों को लहसुन की गंध से डर लगता है। यह पीड़ितों के लिए सिर्फ डरावना नहीं होता है! ऐलीअमफोबिया हर कीमत पर लहसुन से गंध से बचने की कोशिश करते हैं। गंध महसूस करने पर उल्टी, घबराहट और दिल की धड़कन बढ़ जैसा महसूस करते हैं। image courtesy : getty images

बहुत से लोग सब्जियों को नापसंद करते हैं, लेकिन लैकनोफोबिया सब्जियों के प्रति तर्कहीन डर है, और सब्जियों को देखने मात्र से चिंता का दौरा पड़ सकता है। कुछ लोगों को सभी प्रकार की सब्जियों से डर लगता है तो कुछ को केवल सब्जियों के विशिष्ट प्रकार ही प्रभावित करते हैं। image courtesy : getty images

कुछ लोगों को खट्टी कैंडीज बहुत पसंद होती हैं और संतरा और नीबू जैसे खट्टे फलों के अद्भुत तीखे स्वाद को पसंद करते हैं लेकिन कई दूसरे लोगों के लिए खट्टे स्वाद को संभालना भी बहुत मुश्किल होता है। एकरोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति को खट्टे स्वाद के बारे में सोने मात्र के विचार से ही डर लगने लगता है। और इसकी सनसनी से बचने की वह हर संभव कोशिश करते हैं। image courtesy : getty images

क्या झींगा कॉकटेल की एक साधारण सी झलक आपमें आतंक के हमले का कारण होता है? आप झींगे की प्रति डर ऑस्ट्राकोनोफोबिया, से पीड़ित होने को संदर्भित करता है। यह झींगे के प्रति एलर्जी को नहीं बल्कि झींगे की प्रति एक नजर को भी सहन नहीं कर पाते। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।