हर महिला की चाहत होती है ऐसे पुरुष की

महिलाओं के दिल का अजीज बनना बहुत मुश्किल है, क्‍योंकि वो हर व्‍यक्ति में वो अलग ही प्रकार की खासियत देखती हैं जो उन्‍हें अपनी तरफ आकर्षित करे।

Nachiketa Sharma
Written by:Nachiketa SharmaPublished at: Mar 29, 2017

महिलाओं के पसंदीदा पुरुष

महिलाओं के पसंदीदा पुरुष
1/11

हालांकि सबकी अलग-अलग पसंद होती है लेकिन पुरुषों की कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर महिला उनके अंदर देखना चाहती है। महिलाओं को किस प्रकार के पुरुष पसंद हैं इस बात का सटीक उत्‍तर नहीं है लेकिन, आमतौर पर उन्‍हें, महिलाओं की इज्जत करने वाले, नरम दिल और संस्कारी पुरुष ही ज्यादा भाते हैं। तो अगर आपके अंदर ये खूबियां हैं तो आप हर महिला की पंसंद बन सकते हैं।

शरीफ पुरुष

शरीफ पुरुष
2/11

ज्यादातर महिलायें ऐसे पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं जो जेंटलमेन टाइप के हों। जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे हों लेकिन जरूरत पडने पर आक्रामक रूख भी अपना सकें। पुरुषों की शराफत महिलाओं को उनकी तरफ आकर्षित करती है।

थोड़ी सी अकड़ भी

थोड़ी सी अकड़ भी
3/11

अक्सर महिलायें हमेशा ऐसे पुरुषों की तरफ ध्यान देती हैं जो उन्हें भाव ही न दें। ऐसे पुरुष जिनकी महिलाओं में कोई खासी रुचि ही न हो। तो अगर आपकी महिलाओं को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति है तो जरा संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। एकदम से महिलाओं के सामने ऐसा व्यवहार मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं। थोड़ा अकड़ भी दिखाइये। image courtesy - getty images

दबंग स्‍वभाव

दबंग स्‍वभाव
4/11

महिलाओं को पुरुषों का दबंग स्‍वभाव भी बहुत भाता है, उनको लगता है जिनका स्‍वभाग दबंग है उनका आत्‍मविश्‍वास भी बहुत होगा और उनकी अलग प्रकार की छवि होगी। महिलाओं को शर्मीले और संकोची पुरुष कम ही पसंद आते हैं। इसलिए अगर आप भी महिलाओं के दिल में बसना चाहते हैं तो खुलकर अपनी बात बोलें। image courtesy - getty images

गंभीर स्‍वभाव

गंभीर स्‍वभाव
5/11

महिलाओं को स्वाभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले पुरुष भी बहुत भाते हैं। महिलाओं को लगता है जिनका स्‍वभाव गंभीर होता है वह बातों को आसानी से समझ सकते हैं और ऐसे पुरुष किसी की भावनाओं को बहुत कम ही ठेस पहुंचाते हैं। image courtesy - getty images

खयाल रखने वाला

खयाल रखने वाला
6/11

महिलाओं को उनका ध्‍यान रखने वाले पुरुष भी बहुत पसंद होते हैं, ख्याल रखने की प्रवृत्ति से महिलाओं को लगता है कि आप उनका हर समय ध्‍यान रखेंगे। महिलाओं को पुरुषों का केयरिंग स्वभाव अपने प्रति आकर्षित करता है। image courtesy - getty images

खुशमिजाज हो

खुशमिजाज हो
7/11

अगर आप खुशमिजाज हैं तो जाहिर सी बात है अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। महिलाओं को भी ऐसे पुरुष पंसद है जो खुशमिजाज की प्रवृत्ति के होते हैं। आपका चेहरा ही आपकी प्र‍कृति के बारे में बताता है। अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो महिलाओं को आपकी तरफ खींचता है। image courtesy - getty images

सम्मान देने वाले पुरुष

सम्मान देने वाले पुरुष
8/11

महिलाओं को ऐसे पुरुष भी भाते हैं जो उनका सम्‍मान करते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से उनको लगता है आप उनकी इज्जत करते हैं और आपकी यही प्रकृति उनको आपकी तरफ आकर्षित करती है। image courtesy - getty images

तारीफ करने वाला

तारीफ करने वाला
9/11

महिलाओं को उनकी तारीफ बहुत पसंद आती है, अगर आप भी महिलाओं की तारीफ करने में माहिर हैं तो आप उनकी पहली पसंद बन सकते हैं। इसलिये महिलाओं को तारीफ कीजिए, और उनके पसंदीदा पुरुष बनिये। image courtesy - getty images

रहमदिल पुरुष

रहमदिल पुरुष
10/11

नॉटिंघम यूनिवर्सिटी ने शोध के आधार पर यह निष्‍कर्ष निकाला कि महिलाओं को रहमदिल पुरुष बहुत अधिक भाते हैं। तो अगर आपकी प्रवृत्ति भी निस्‍वार्थ भाव से लोगों की मदद करने की आदत है तो आप महिलाओं की पसंद बन सकते हैं। image courtesy - getty images

Disclaimer