पेशाब की जलन को तुरंत दूर करते हैं ये 5 घरेलू उपाय
गर्मी के दिनों में कई बार अत्यधिक गर्म चीजों का सेवन करने से शरीर का ताप बढ़ने से पेशाब में जलन होने लगती है। आइए जानते हैं कि पेशाब में जलन को कौन से घरेलू उपायों द्वारा ठीक किया जा सकता है।

मेरी सहेली पुष्पा अक्सर पेशाब में जलन की शिकायत करती है, गर्मी के दिनों में तो उसे अक्सर यह समस्या होती है। लेकिन इस बारे में किसी से बात नहीं करती। पुष्पा की तरह बहुत से लोगों को यह समस्या होती है, लेकिन वह इसे नजरअंदाज कर देते है। हालांकि पेशाब में जलन बहुत ही आम समस्या है, जो मूत्र मार्ग में संक्रमण, किडनी में स्टोन और हिहाइड्रेशन आदि के कारण होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में कई बार अत्यधिक गर्म चीजों का सेवन करने से शरीर का ताप बढ़ने से भी यह समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि पेशाब में जलन को कौन से घरेलू उपायों द्वारा ठीक किया जा सकता है।

शरीर में पानी की कमी से भी पेशाब का रंग पीला और उसमें जलन होने लगती है, इसलिए दिनभर में खूब सारा पानी पीने की आदत डालें। साथ ही नारियल पानी का सेवन भी करें क्योंकि यह डिहाइड्रेशन तथा पेशाब की जलन को ठीक करता है। आप चाहें तो नारियल पानी में गुड और धनिया पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।
Image Source : Getty

ककड़ी को गुणों का भंडार माना जाता है। यह शीतल व पाचक होने के कारण इसका सेवन करने से पेशाब खुलकर आता है और पेशाब में जलन भी नहीं होती। ककड़ी में क्षारीय तत्व भी पाए जाते है, जो मूत्र की कार्यप्रणाली के सुचारु रूप से संचालन में सहायक होती हैं।
Image Source : Getty

विटामिन सी से भरपूर फल यानी सिट्रिक फ्रूट मूत्र संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। जिससे पेशाब में जलन नहीं होती। इसलिए विटामिन सी से भरपूर फल खाइये। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर आंवला भी पेशाब की जलन को ठीक करने में सहायक होता है। इलायची और आंवले के चूर्ण समान भाग में मिलाकर पानी के साथ लेने से पेशाब की जलन ठीक होती है।
Image Source : Getty

कलमी शोरा, बड़ी इलायची के दाने, मलाई रहित ठंडा दूध व पानी पेशाब की जलन को दूर करने में मदद करता है। कलमी शोरा व बड़ी इलायची के दाने पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण लेकर उसपर एक भाग दूध व एक भाग ठंडा पानी मिक्स करके पी लें। इस उपाय को दिन में तीन बार लें। बस दो दिन तक इस उपाय को इस्तेमाल करने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है।
Image Source : Getty

अनार का जूस नियमित रूप से दिन में दो बार पीने से पेशाब की जलन दूर होती है। फालसा भी पेशाब की जलन दूर करने में मददगार होता है। पिसी हुई हल्दी को एक-एक चम्मच सुबह-शाम लेने से लाभ होता है। इस रोग में सत्तू खाना भी काफी लाभकारी माना जाता है।
Image Source : Getty & patrika.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।