रातों रात पिंपल्स से छुटकारा दिलाती है ये 1 गोली!
क्या आप भी चेहरे पर होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं ? तो घबराएं नहीं। अगर चेहरे पर पिंपल निकल आएं हैं तो उन्हें तुरंत कम करना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए एस्प्रिन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिंपल्स के लिए एस्प्रिन
चेहरे पर होने वाले पिंपल्स आपकी खूबसूरत त्वचा की रंगत छीन लेते हैं। इससे बचने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू उपचार करते होंगे। अगर चेहरे पर पिंपल निकल आएं हैं तो उन्हें तुरंत कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। पिंपल्स को दबाने से वह और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में इसे कम करने के लिए एस्प्रिन का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जो आपके पिंपल्स के रेडनेस और साइज को कुछ ही मिनट में कम कर सकता है। लेकिन इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

एस्प्रिन का ऐसे करें प्रयोग
प्रयोग से पहले एस्प्रिन को अच्छी तरह से पीस लें। आप एक से तीन एस्प्रिन की गोलियों का प्रयोग कर सकतें है, लेकिन इससे ज्यादा होने पर वह आपके शरीर को नुकसाना पहुंचा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर के परामर्श से इसके प्रयोग से बचें।

पानी के साथ बनाएं पेस्ट
सबसे पहले एस्प्रिन को पीस लें। इसके बाद एक हिस्से एस्प्रिन में दो हिस्सा पानी मिलाकर एक खुरदुरा पेस्ट बना लीजिए। याद रहे कि पानी कुछ बूंदों से ज्यादा नही होना चाहिए क्योंकि आप केवल एक या दो एस्प्रिन ही प्रयोग कर रहे हैं।

पेस्ट को सीधे पिंपल पर लगाएं
एस्प्रिन और पानी के बूंदों से बने पेस्ट को सीधे अपने पिंपल पर लगाएं। तभी इसका सही परिणाम देखने को मिलेगा। पेस्ट को क्यू शेप में लगाएं। इसे लगाने के लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसे साबुन की मदद से साफ कर सकते हैं।

15 मिनट तक लगाए रखना जरूरी
एस्प्रिन को 15 मिनट से ज्यादा समय अपने स्किन पर न लगाएं। ज्यादा देर तक लगा रखने से त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही खून को पतला कर देता है। इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। समय का ध्यान देना जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।