पुरुषों के जरूरी अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है यह आदतें
यहां पर पुरुषों की कुछ खास आदतों के बारे में बताया गया है जो उनके स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से अच्छी नहीं हो सकती। वास्तव में, पुरुष इन आदतों के माध्यम से अपने महत्वपूर्ण अंगों को खतरे में डाल सकता है।

पुरुष सिर्फ अपनी बातों और रिश्तों के प्रति ही नहीं बल्कि अपने शरीर के प्रति भी बहुत लापरवाह होता है। वह अनजाने में दैनिक आधार पर भी अपने स्वास्थ्य को चोट पहुंचाने के कई ऐसे काम करता हैं, और इन सब का श्रेय उनकी कठोर आदतों को जाता है। कुछ विशिष्ट आदतें पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होती है, लेकिन उनके शरीर के लिए यह अच्छी नहीं होती है। इसलिए पुरुषों को अपने महत्वपूर्ण अंगों को बचाने के लिए इन आदतों को आज से ही छोड़ना होगा। याद रखें कि बहुत ज्यादा देर करने से यह आदतें बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकती है। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानें। Image Courtesy: Getty Images

बेशक आपने सुना होगा कि हर सिगरेट आपके जीवन के छह मिनट को कम कर देती है, यह छह मिनट आप अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चों, दोस्तों या इन सभी के साथ एक साथ खर्च कर सकते है। एक सिगरेट रक्त में थक्के और धमनियों और रक्त वाहिकाओं में पट्टिका पैदा कर सकती है। Image Courtesy: Getty Images

आप सभी दुनिया भर में इतने सारे लोगों की मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने के लिए शराब के अधिक सेवन को दोष दे सकते हो। यह लिवर की परेशानियों, वजन बढ़ने, चक्कर आना और थकान का कारण भी बनता है। क्या आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि इस तरह से पीने की आदत आपके शरीर के कितने अंगों के लिए खतरनाक हो सकता है। Image Courtesy: Getty Images

बहाना चाहे जो भी हो, 7-8 घंटे की अच्छी नींद के बिना, पुरुष अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली और शरीर के अन्य अंगों की प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। अपर्याप्त नींद आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बनाती है, जिससे आप विभिन्न संक्रमण और रोग होने के संपर्क में ज्यादा रहते हैं। Image Courtesy: Getty Images

क्या कभी आपने अपने स्मार्टफोन पर आती चेतावनी पर विचार किया है कि इस वॉल्यूम से ऊपर संगीत सुनना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शायद कभी ध्यान नहीं दिया। लंबे समय तक बिना ब्रेक के हेडफोन पर संगीत सुनना आपको बहरा बना सकता है। और इसके लिए आपका हेडसेट नहीं बल्कि आपके द्वारा निर्धारित वॉल्यूम असली अपराधी है। Image Courtesy: Getty Images

पुरुष अपने पसंदीदा मैच को देखने के लिए कई घंटे टीवी के साथ चिपके रहते हैं और अपनी आंखों और दिल को खतरे में डाल देते है। बहुत ज्यादा टीवी देखना दिल के दौरे, स्ट्रोक और मोटापे के खतरे को बढ़ा देता है। यहां तक ही पर्याप्त नहीं है। गतिहीनता आपके फैट और शुगर के लेवल को प्रभावित करती है और इससे आंखों पर दबाव के अलावा अपवर्तक लेंस को भी नुकसान पहुंचता है। Image Courtesy: Getty Images

बेशक रोजमर्रा की समस्याओं से होने वाले कठिन सिरदर्द से बचने के लिए दवाओं को सहारा लेते हैं लेकिन ऐसा करना उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकता है। दवाओं के कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं, विशेष रूप से किडनी के लिए। Image Courtesy: Getty Images

सिर्फ इसलिए की ऑफिस पहुंचने में देर न हो जाये या दर्दनाक ट्रैफिक से बचने के लिए अक्सर पुरुष सुबह के महत्वपूर्ण भोजन यानी नाश्ते को छोड़ देते हैं। इससे उनके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। सुबह का नाश्ते का लंघन करने से सुरक्षित एनर्जी को हानि पहुंचती है और चयापचय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। Image Courtesy: Getty Imag

पुरुष अक्सर खाने को बड़े-बड़े टुकड़ो और ठीक से न चबाकर, खाने को बहुत तेजी से खाते हैं। लेकिन हर भोजन को लगभग 20 मिनट से कम समय पर समाप्त नहीं करना चाहिए। आधा चबाया भोजन पेट में अम्लता , सूजन, और अधिक गैस का कारण बन सकता है। Image Courtesy: Getty Images

बिना ब्रेक के कई मील के लिए ड्राइविंग करने से पैरों में खून जमा हो जाता है, जो थक्के को जन्म दे सकता है। इलिए हर 100-150 मील की दूरी के बाद कार को बंद कर, रक्त प्रवाह में सुधार और सूजन को कम करने के लिए चारों ओर टहल लेना चाहिए। Image Courtesy: Getty Images

एक सार्वजनिक शौचालय पर बैठना वैसे तो सुरक्षित होता है लेकिन उकडूं बैठने से श्रोणि की मांसपेशियां में मजबूती लाने के कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण के कारण मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं होता है। मूत्र प्रवाह अनुकूल करने और बैक्टीरिया को बाहर निकलवाने के लिए अपनी श्रोणि की मांसपेशियों को आराम दें। Image Courtesy: Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।