10 प्रमुख आहारों को रात में खाने को जी ललचाता है
रात में अगर आपने बर्गर, पनीर, आइसक्रीम, चॉकलेट, कैंडी, पॉपकार्न आदि का सेवन किया तो इसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

कई ऐसे आहार हैं जिनको खाने का मन रात को होता है और आप न चाहते हुए भी उन आहारों को खाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। अगर आप रात का डिनर 8 बजे कर लेते हैं तो 9 बजे के बाद उठने वाली भूख की वजह से शुगरयुक्त आहार का सेवन करते हैं। इसके कारण आपके स्वास्थ्य को नुकसान होता है साथ ही वजन भी बढ़ता है। कुछ आहार ऐसे हैं जिनको खाने के लिए आप खुद को रोक नहीं सकते हैं।
image courtesy - getty images

रात को खाने के बाद मीठे में सबसे अधिक पसंद आइसक्रीम ही है। लेकिन अगर डिनर के बाद आइसक्रमी खाने की आदत रोज की है तो यह ड्रग एडिक्शन से कम नहीं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में छपे एक शोध के अनुसार, रात में आइसक्रीम खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है और इसके कारण आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
image courtesy - getty images

रात में पास्ता खाने के लिए भी मन ललचाता है। लेकिन पास्ते में सबसे अधिक उच्च कैलोरी होती है। इसका सेवन लोग इसलिए अधिक करते हैं क्योंकि यह आसानी से बन जाता है। लेकिन पास्ता में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है। इसके अलावा पास्ता में चीज और तेल की मात्रा भी अधिक मात्रा भी अधिक होती है। यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।
image courtesy - getty images

हालांकि दिन में आप अक्सर कैंडी खाते हैं तो रात में भी इसे खाने का मन करता है। लेकिन रात में कैंडी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि कैंडी में वसायुक्त तथा मीठे खाद्य-पदार्थ होते हैं जो आपके मस्तिष्क की तरंगों पर प्रभाव डालते हैं, इसके कारण बुरे सपने भी आ सकते हैं।
image courtesy - getty images

रात में चॉकलेट खाने का भी मन करता है। लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैफीन तथा अन्य उत्तेजक पदार्थ होते हैं जो हृदय को आराम देने के बजाय कार्यशील रखते हैं, जिसके कारण मस्तिष्क शांत नहीं रह पाता और इसकी वजह से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है।
image courtesy - getty images

रात में बीयर पीने का भी बहुत मन करता है। हालांकि ठंडी बीयर पीने में नींद प्रभावित होती है। इसके कारण नींद नहीं आती तथा रात को पसीना भी आ सकता है। एल्कोहल के कारण रात को बार-बार जागना भी पड़ सकता है। अल्कोहल (विशेष रूप से वाइन) न केवल नींद की गुणवत्ता को खराब करती है बल्कि नींद का समय भी कम हो जाता है यानी नींद जल्दी खुल सकती है।
image courtesy - getty images

चिप्स का पैकेट देखकर आप इसे खाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। लेकिन चिप्स एक प्रकार का प्रोसेस्ड स्नैक फूड है, इसमें बहुत अधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेंट होता है जिसके कारण नींद से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।
image courtesy - getty images

कुकीज खाने की इच्छा हो रही तो यह ठीक नहीं, क्योंकि यह दिखाता है कि आपके ब्लड में शुगर या सेरोटोनिन का स्तर कम है।
image courtesy - getty images

बर्गर खाने की लालसा रात के लिए ठीक नहीं, इसमें वसा और उच्च कैलोरी होती है। यह पेट में प्राकृतिक एसिड के उत्पादन को उत्तेजित कर सकती है और इसके कारण रात के समय हार्टबर्न जैसी समस्या हो सकती है।
image courtesy - getty images

रात में अगर आपको पनीर खाने मन हो रहा है तो यह दिखाता है कि शरीर में जरूरी फैटी एसिड और कैल्सियम-फास्फोरस की कमी है। ऐसे में आपको अपने आहार में फैटी एसिडयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
image courtesy - getty images

हालांकि अगर आपका प्लान देर रात जाकर मूवी देखना है, या फिर आप देर तक टीवी देख रहे हैं और आपका मन बार-बार पॉपकार्न खाने की इच्छा हो रही है तो यह ठीक नहीं। क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में नमक और बटर होता है जो आपकी नींद प्रभावित कर सकता है।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।