फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाले 8 सर्वश्रेष्ठ व्यायाम
फेफड़ों का सही से काम करना हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिये बेहद आवश्यक होता है, अगर इसे सही तरीके से ऑक्सीजन न मिले तो समस्या हो सकती है, इसे स्वस्थ रखने के लिए कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

हमारे शरीर की कोशिकाओं को काम करने और विकसित होने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जब हम सांस लेते हैं तो हमारे फेफड़े हवा से ऑक्सीजन लेकर रक्त में उसे मिला देते हैं। फेफड़ों का सही से काम करना हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिये बेहद आवश्यक होता है। अगर शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिले, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें श्वसन तंत्र ही नहीं, बल्कि हृदय से संबंधित समस्याएं भी शामिल हैं। हालांकि कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर आप अपने फेफड़ों की क्षमता को बढ़ा सकते हैं और उन्हें मजबूत बना सकते हैं।
Images source : © Getty Images

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते रहने से फेफड़ों को मजबूत बनाये रखा जा सकता है। साथ ही इससे आपका हृदय स्वास्थ्य ठीक रहता है। आपके फेफड़ों को हृदय और मासपेशियों को ठीक प्रकार से ऑक्सीजन देने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते रहना बेहतर रहता है।
Images source : © Getty Images

हंसना सिर्फ आपके मूड के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। हंसना पेट की मांसपेशियों और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए एक अच्छा व्यायाम है। यह फेफड़ों को साफ भी कर देता है। इसलिए आपको अक्सर हंसना चाहिए।
Images source : © Getty Images

आपके बड़ों ने आपको कभी न कभी सीटी बजाने के लिए जरूर डांटा होग। उन्होंने कहा होगा कि यह अच्छी आदत नहीं है लेकिन आपको बता दें कि सीटी बजाना फेफड़ों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज होती है।
Images source : © Getty Images

भस्त्रिका प्राणायाम एक बेहतरीन ब्रीदिंग एक्सरसाइज होती है, जो फेफड़ों को मजबूत बनाती है। इसका अभ्यास शरीर को स्वस्थ और मन खुश रहता है। यह फेफड़ों के लिए एक अच्छा श्वास व्यायाम है और फेफड़ों को स्वस्थ और शक्ति में सुधार करता है। भस्त्रिका प्राणायाम शरीर और फेफड़ों संबंधी समस्याओं के इलाज के लिये श्वसन प्रणाली को सीधे प्रभावित करता है।
Images source : © Getty Images

बैली ब्रीदिंग अर्थात पेट से सांस लेना फैफड़ों की अच्छी कसरत होती है। इसके करने के लिये अपने पैरों को मोड़कर आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं और अपने जबड़ों, कन्धों और नितम्बों सहित पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। अब अपना एक हाथ अपने पेट पर रखें और दूसरा इसके ऊपर रख लें। इसके बाद निचले हिस्से से गहरी सांस लें और पेट को हवा से भर लें और 8 तक गिनती गिनें।
Images source : © Getty Images

शैलो ब्रीदिंग को ज्यादा नहीं करना चाहिये। लेकिन दिन में कुछ मिनटों के लिए इसे करना फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। इसे करने के लिये अपने घुटनों को मोड़ते हुए पीछे की ओर झुक जाएं और फिर पैरों को सामानांतर रखते हुए सीधे खड़े हों। अब अपना मुंह पूरा खोलें और जल्दी से उथली सांसें लें। एक दिन में कम से कम पांच मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को नियमित करें।
Images source : © Getty Images

सांस से सम्बंधित ये व्यायाम पूरी तरह से ऑक्सीजन लेने में फैफड़ों की मदद करेंगी और आपका शरीर सही प्रकार से काम करेगा। इस प्रकार आपको पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलेगा। इन ब्रीदिंग एक्सरसाइजेज का अधिक लाभ लेने के लिये इन्हें प्राणायाम और योग के साथ कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।